बिलासपुर को बताया एशिया का सबसे बड़ा गांव..कांग्रेसियों ने कहा….शहर को बनाया योजनाओं का प्रयोगशाला

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Exif_JPEG_420बिलासपुर—ज़िला शहर कांग्रेस और पार्षद दल की जनअधिकार पदयात्रा सिटी कोतवाली से शुरू होकर गांधी चौक में खत्म हुई। पदयात्रा के दौरान कांग्रेसी जनता रूबरू हुए। पदयात्रा के दौरान समर्थकों ने कांग्रेसियों का जगह-जगह सम्मान किया। अपनी समस्याओं को सामने रखा। इस  दौरान कांग्रेसियों ने सरकार की नाकामयाबियों वाला पर्चा भी बांटा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              शनिवार को कांग्रेस की जनअधिकार यात्रा सिटी कोतवाली से शुरू होकर गांधी चौक में खत्म हुई। पदयात्रा में शामिल प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर,ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला,प्रदेश सदस्य शेख गफ्फार,पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,पूर्व महापौर राजेश पांडेय ने सरकार की नाकामयाबियों को जनता के सामने रख।

           पदयात्रा में शामिल कांग्रेसियोंं ने जनता से बताया कि सरकार ने पिछले 19 साल से शहर को विकास  का प्रयोग शाला बना दिया है। योजनाओं के नाम पर रोज नये प्रयोग किये जा रहे हैं। सीवरेज, अमृत मिशन,अरपा प्रोजेकट, नल जल आवर्धन समेत सभी योजनाएं बिलासपुर की जनता के लिए सिरदर्द बन चुकी हैं।

                         छोटे बड़े और सभी प्रकार के व्यापारियों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। योजनाओं के बहाने जहां तहां गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है। मिट्टीतेल गली, अशोक नगर,चिंगराजपारा समेत जगह जगह गरीबों के आशियानों को तोड़ा जा रहा है। सिटी कोतवाली के सामने फुटकर व्यापारियों को निशाना बनाया गया। दरअसल स्थानीय मंत्री ने बिलासपुर शहर को एशिया का सबसे बड़ा गांव बना दिया है।

           कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रदेश में शहर को धूल, खस्ताहाल सड़कें, दूषित पेयजल के लिए जाना जाता है। बिजली की आंख मिचौली सामान्य बात हो गयी है। बावजूद इसके शहर वासियों को अरपा को टेम्स और बिलासपुर को शंघाई बनाने का सब्जबाग दिखाया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेसियों ने जनता को बताया कि 66 में से केवल 13 वार्डो को ही स्मार्ट सिटी प्लान में शामिल किया गया है। जिसका लाभ आम जनता को नहीं बल्कि उद्योगपतियों को होगा।

                      पदयात्रा में प्रदेश सचिव आशीष सिंह,महेश दुबे,नेता प्रति पक्ष शेख नजीरुद्दीन,चंद्र प्रकाश बाजपाई,सैय्यद ज़फ़र अली,रविन्द्र सिंह,कृष्ण कुमार यादव,जसबीर गुम्बर,शैलेश पांडेय,अनिता लव्हात्रे,प्रतिमा सहारे, धर्मेश शर्मा,ऋषि पांडेय,शैलेन्द्र जायसवाल, अरविंद शुक्ला,रामा बघेल,काशी रात्रे,विनोद साहू,केशव गोरख,महेंद्र बोलर,यतीश गोयल,विष्णु यादव,आशीष गोयल,संजय सिंह चौहान,दिलीप पाटिल,सुभाष ठाकुर,श्रीकांत सोनी,लल्ला सोनी,विक्की आहूजा,अमित दुबे, सत्येंद्र सोनी,अमित दुबे समेत कांग्रेसी शामिल थे।

Share This Article
close