शुभम् विहार में दिन-दहाड़े वृद्धा को चाकू मारकर लहूलुहान किया…चोरी कर भाग गए चोर…

Chief Editor
3 Min Read

IMG-20180103-WA0005बिलासपुर(सीजीवाल)।शहर में मुंगेली रोड पर बसे शुभम् विहार में बुधवार को दिन-दहाड़े एक वकील के मकान में चोर घुस गए और 84 साल की उनकी माँ पर चाकू से हमला कर दिया । फिर दो आलमारियां तोड़कर रुपए और अन्य सामान चोरी कर ले गए । वृद्धा को इलाज के लिए सिम्स में दाखिल किया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली रोड के शुभम् विहार कॉलोनी में अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह राजपूत का परिवार रहता है। बुधावार की दोपहर अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह की माँ श्रीमती त्रिवेणी सिंह पर चाकू- राड से हमला किया।उन्हे गर के बाथरूम में बंद कर दिया और  घर की दो आलमारियां तोड़ी और उसमे रखे नगद और अन्य सामान चोरी कर भाग गए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG-20180103-WA0006अधिवक्ता सुरेन्द्र सिंह बुधवार को सुबह  रोज की तरह कोर्ट के लिए निकल गए थे। उनकी पत्नी कोटा में कर्मचारी हैं, वे भी सुबह ड्टूटी पर कोटा चली गईं थीं। उनकी दो बच्चियां हैं- शिवालिका ओर स्वास्तिका..। दोनों सुबह स्कूल चले गए थे। दोपहर करीब 1 बजे के बाद दोनों स्कूल से वापस लौटे तो घर खुला हुआ मिला। घर के फर्श पर खून बिखरा हुआ था। दोनों ने अपनी दादी को पुकारना शुरू किया। उनकी दादी श्रीमती त्रिवेणी सिंह पति हीरा सिंह 85 साल की हैं। बच्चियों के चिल्लाने पर बाथरूम से दादी की आवाज सुनाई दी।शिवालिका ने वहां पहुंचकर बाथरूम का दरवाजा खोला तो वे खून से लथपथ नजर आईं। चाकू – रॉड जैसे धारदार हथियार से उनके ऊपर हमला किया गया था। बच्चियों ने पड़ोस में रहने वाली बड़ी मम्मी रुचि को खबर दी और उन्हे किसी तरह सिम्स पहुंचाया गया ।

जहां आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि उनके गले में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।वारदात की खबर मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई हैऔर तफ्तीश चालू कर दी है। चूंकि परिवार के सभी लोग अस्पताल में है , इसलिए अभी यह साफ नहीं हो सका है कि घर का कितना सामान चोरी गया है।

Share This Article
close