शिक्षाकर्मीः पंचायत बैठक में उठेगा संजय शर्मा का मुद्दा….संचालक विकास ने कहा…दमदारी से करेंगे मुद्दों पर चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
दुर्ग— पंचायत बैठक में शिक्षक मोर्चा संचालक मंडल के सदस्यों ने संजय शर्मा की बहाली का मुद्दा उठाने का फैसला किया है। संचालक मंडल के सदस्य विकास सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद प्रदेश के कमोबेश सभी बर्खास्त शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया गया है। लेकिन संघर्षशील शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा को जिला पंचायत बिलासपुर ने आज तक बहाल नहीं किया है। मामले को गुरूवार को पंचायत बैठक में रखा जाएगा।
                       शिक्षक मोर्चा संगठन के संचालक विकास सिंह राजपूत ने गुरूवार को संचालक-पंचायत की बैठक में संजय शर्मा की बहाली का मुद्दा उठाने का फैसला किया है। विकास सिंह ने बताया कि 20 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान शिक्षाकर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्यवाही की गयी। हड़ताल खत्म होने के बाद शासन ने सभी कार्यवाही को शून्य घोषित कर दिया। इसके बाद धीरे -धीरे सभी बर्खास्त शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया गया। लेकिन शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के संघर्षशील प्रान्तीय संचालक संजय शर्मा को अभी तक बहाल नहीं किया गया।
               विकास ने बताया कि संजय शर्मा बिलासपुर में पदस्थ है। शासन ने हड़ताल के दौरान सभी कार्यवाही को शून्य करते हुए सभी जिला और जनपद पंचायतों को शिक्षाकर्मियों को बहाल करने का निर्देश दिया। बावजूद इसके संजय शर्मा को बिलासपुर जिला पंचायत ने अभी तक बहाल नहीं किया है।
                    विकास ने कहा कि गुरूवार को संचालक पंचायत विभाग की बैठक होगी। बैठक में प्रांतीय संचालक संजय शर्मा की बर्खास्तगी बहाली का मुद्दा प्रमुखता से रखा जाएगा। साथ ही संविलियन,वर्षबन्धन समाप्त कर सबको सांतवां वेतनमान,वर्ग तीन की वेतन विसंगति को दूर करने, क्रमोन्नति वेतनमान देने,अनुकम्पा नियुक्ति,नान डीएड/बीएड को सवैतनिक अवकाश,पुनरीक्षित वेतनमान ,नान एनओसी निम्न पद से उच्चपद जाने वाले शिक्षकर्मियो की मांग को भी पुरजोर तरीके से रखा जाएगा।
close