परिसर का दरवाजा बंद कर कोर्ट को वकीलों ने घेरा…एक घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा..पुलिस से झूमाझटकी का दौर

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20180109-WA0006बिलासपुर– जिला कोर्ट में आज हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल की कोर्ट में पेश किए गए आरोपी समेत पुलिस को वकीलो ने घेर लिया। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। काफी मान मनौव्वल के बाद वकीलों ने रास्ता और दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस आरोपी को लेकर जेल चली गयी। मालूम हो कि चार दिन पहले शुभम् विहार ओम जोन में एक वकील के सूने घर में नशेड़ी आरोपी घुसकर चोरी किया। घर में वृद्ध महिला का गला भी रेता। समय पर महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

                      मालूम हो कि चार दिन पहले शुभम विहार ओम जोन में घर अन्दर घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने एक दिन पहले हिरासत में लिया था। आरोपी को पुलिस ने आज न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया। पुलिस की मांग पर न्यायाधीश ने 14 दिन का न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस बीच कोर्ट के बाद सैकड़ों वकील एक जुट होकर कोर्ट को घेर लिया। वकीलों ने कहा जब तक आरोपी को एक-एक हाथ नहीं मारेंगे..तब तक पुलिस और आरोपी को कोर्ट से निकलने नहीं दिया जाएगा। वकीलों ने कोर्ट परिसर का दरवाजा भी बंद कर दिया। बाहर से अन्दर और अन्दर से बाहर निकलने वालों को रोक दिया।

क्या है मामला

               चार दिन पहले शभम् विहार ओम जोन में एक नशेड़ी चोरी करने सूने घर में घुसा। लूटपाट के दौरान नशेड़ी आरोपी ने महिला पर कातिलाना हमला किया। त्रिवेणी सिंह का गला रेत कर आरोपी फरार हो गया। समय पर बृद्ध महिला को सिम्स में भर्ती किया गया। जहां उसका आज भी इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थित बहुत नाजुक है। एक दिन पहले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आज संजय कुमार अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया। जानकारी मिलते ही नाराज वकीलों ने कोर्ट को घेर लिया। वकीलों ने कहा जब तक आरोपी को एक-एक हाथ नहीं मारेंगे। ना तो पुलिस को बाहर निकलने दिया जाएगा। और ना ही आरोपी को सही सलामत छोड़ा जाएगा।

जमकर झूमाझटकी..वकील और पुलिस में तू-तू, मैं-मै

                 पुलिस ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके वकील टस से मस नहीं हुए। इसी दौरान कुछ वकील तैश में आ गए। पुलिस अधिकारियों से उंगली दिखाकर बात करने लगे। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। वकीलों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। किसी तरह सीनियर अधिकारियों ने मामला शांत कराया। हाइवाल्टेज ड्रामा करीब दो घंटे तक चला।

छाबनी में बदल गया कोर्ट

             तनाव की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान आईपीएस शलभ सिन्हा, थानेदार निषाद,परिवेश तिवारी,अनिल तिवारी,आर.पी.शर्मा भी मौजूद थे। सभी अधिकारियों ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने जब कोर्ट के सामने गाड़ी खड़ा करने का प्रयास किया तो वकीलों ने गाड़ी का भी घेराव कर दिया।

मनुहार के बाद माने वकील

                   पुलिस के काफी मनुहार के बाद वकील नरम पड़ गए। बावजूद इसके कोर्ट से आरोपी निकलते ही वकीलों ने हमले का प्रयास किया। लेकिन आरोपी को सही सलामत लेकर पुलिस जेल की तरफ रवाना हो गयी।

                               शलभ सिन्हा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट ने 14 दिन के न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी पर 304 और 307 का मामला दर्ज कर लिया गया है।

TAGGED: , , ,
close