शिक्षाकर्मियों ने कहा संजय को करें बहाल..कलेक्टर और सीईओ से कहा…शर्मा को किया जा रहा परेशान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180112-WA0015बिलासपुर—शिक्षक मोर्चा संचालक संजय शर्मा के बहाली की मांग को लेकर शिक्षाकर्मियों ने बिलासपुर सीईओ और कलेक्टर को सौंपा दिया। शिक्षाकर्मियों ने बताया कि हड़ताल के बाद शासन के निर्देश पर अभी तक कमोबेश सभी शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया गया। लेकिन शिक्षक मोर्चा संचालक की महीनों बाद भी बहाली नहीं हुई है। कलेक्टर और सीईओ से मुलाकत शिक्षाकर्मियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि संजय शर्मा के साथ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर व्यवहार किया जा रहा है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              शिक्षाकर्मियों ने बिलासपुर कलेक्टर और सीईओ से मिलकर संजय शर्मा को बहाल किये जाने की मांग की है। शिक्षाकर्मियों ने कलेक्टर और सीईओ से बताया कि हड़ताल खत्म होने के बाद शासन के निर्देश पर कमोबेश प्रदेश के बर्खास्त सभी शिक्षाकर्मियों को बहाल कर दिया गया है। अकेले प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा को बहाल नही किया गया है। छत्तीसगढ़ पंचायत नगर निगम शिक्षक संघ के प्रांतीय टीम ने सीईओ जिला पंचायत बिलासपुर और कलेक्टर से लिखित आवेदन देकर संजय शर्मा को जल्द बहाल करने को कहा।

                        संजय शर्मा की बहाली की मांग को लेकर कलेक्टर और सीईओ से मुलाकात के दौरान प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश महासचिव बसंत चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री गुरुदेव राठौर, प्रांतीय संगठन सचिव संजय उपाध्याय समेत जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला सचिव बोधीराम साहू, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर धीरहि, संगठन मंत्री विकेश केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चरण डड़सेना, बलौदा ब्लाक अध्यक्ष नरेश गुरुद्वान,शक्ति ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र राठौर, जिला पदाधिकारी रामकुमार राठौर, संतोष देवांगन, महेन्द प्रताप राठौर, पूरन लाल वर्मा शक्ति, जिला पदाधिकारी प्रमोद राज,  प्रभात तिवारी मालखरौदा मौजूद थे।

             संजय शर्मा की बहाली की मांग करने वालों में रायगढ़ जिलाध्यक्ष गिरिजाशंकर शुक्ला, ब्लाक अध्यक्ष राजकमल पटेल, नोहर सिदार,सौरभ पटेल,मुंंगेली जिला से विजय यादव अशोक मिश्रा जिला संरक्षक मुंगेली पोषण साहू मौजूद थे। इसके अलावा  कोरबा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बिलासपुर जिला सचिव करीम खान, सुभाष त्रिपाठी, नर्मदा गढ़ेवाल,  वासुदेव पाण्डेय, डॉ अखिलेश तिवारी, मोनिष कौशिक, निर्मल कौशिक,राजेश पाण्डेय, डाॅ. चन्द्रशेखर गुप्ता, डॉ मुकेश पाण्डे, रजनीश पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, राजेश क्षत्री, अब्दुल गफ्फार, सुनील चौधरी, सूरज क्षत्री, आलोक पाण्डेय, कमल नारायण गौरहा, प्रदीप पाण्डेय, सुरेश कौशिक, रितेश सिंह, सुनील पाण्डेय, मंगल सिंह राजपूत, विनय गुप्ता, कौसल तिवारी भी उपस्थित थे।

close