प्रतियोगिता से पुलिस और जनता में संवाद..एडिश्नल एसपी ने किया सम्मान…कहा…मिलकर करेंगे बुराइयों का खात्मा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180115-WA0002बिलासपुर—- लोगों के बीच दूरियां खत्म करने बिलासपुर पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के निर्देश में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पचपेढी थाना क्षेत्र के युवाओं ने कबड्डी प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। फायनल मुकाबला आमागांव और भरारी टीम के बीच खेला गया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि एडिश्नल एसपी अर्चना झा के हाथों शील्ड और पांच हजार रूपए नगद देकर सम्मानित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                         पुलिस और पब्लिक के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने…एक दूसरे का विश्वास हासिल करने… पुलिस प्रशासन के अभिनव पहल से पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव के अभिनव पहल से किया गया। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में पचपेढ़ी थाना क्षेत्र के युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

                पचपेढ़ी थाना क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय कबड़्डी प्रतियोगिता में क्षेत्र की 48 टीमों ने हिस्सा लिया। फायनल मुकाबला आमागांव और भरारी टीम के बीच खेला गया। आमांगांव की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में भरारी कीIMG-20180115-WA0001 टीम को हराया। जबकि जलसो की टीम प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल की।

                    फायनल मुकाबला रविवार को खेला गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अलावा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नवीनशंकर चौबे भी मौजूद थे। अर्चना ने विजेता आमागांव की टीम को शील्ड के अलावा नगद 5000 रूपए देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को भी अतिथियों ने रनिंग शील्ड के साथ 3000 रूपए नगद राशि देकर सम्मानित किया। तीसरे स्थान पर जलसों की टीम को नगद 2000 रूपए की इनामी राशि दी गयी।

  एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला। पुलिस प्रशासन को प्रतियोगिता के बहाने ग्रामीण प्रतिभाओ को सामने लाने और जनता से जुड़ने का अवसर मिला। ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन ने संवाद भी दिया। निश्चित रूप से इसका श्रेय बिलासपुर पुलिस मयंक श्रीवास्तव को जाता है। अर्चना बताया कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे। साथ ही जनता के साथ मिलकर सामाजिक बुराइयों का खात्मा भी करेंगे।

close