लिपिकों ने दिखाई ताकत..2 सूत्रीय मांग को लेकर मंत्रालय का घेराव…रोहित ने कहा..अब आर- पार की लड़ाई

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180115-WA0021बिलासपुर— लम्बे समय से दो सूत्रीय मांग कर रहे छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने भारी भीड़ के साथ मंत्रालय का जंगी घेराव किया है। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री रोहित तिवारी ने प्रदेश सरकार से राजस्थान की तर्ज पर लिपिको के वेतनमान में सुधार और चार स्तरीय पदोन्नत की मांग की। रोहित तिवारी ने बताया कि मंत्रालय घेराव कार्यक्रम में प्रदेश के कोने से लिपिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                दो सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ ने नया रायपुर स्थित मंत्रालय का घेराव किया। मंत्रालय घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर समेत प्रदेश के कोने कोने से लिपिक संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान लिपिकों ने जमकर नारेबाजी की। सरकार पर दो सूत्रीय मांग को पूरा करने का दबाव बनाया।

       संघ के महामंत्री रोहित तिवारी ने बताया कि पिछले साल साल 2017 में लिपिक महापंचायत के माध्यम से शासन का दो सूत्रीय मांग की तरफ ध्यान आकृष्ट किया था। इसके अलावा समय समय पर संघ ने सरकार से मांग को लेकर पत्र व्यवहार भी किया। बावजूद इसके लिपिकों की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। अंत में संघ के पदाधिकारियों के साथ लिपिकों ने मंत्रालय घेराव का फैसला किया। 12 जनवरी को संगठन के निर्देश पर प्रदेश के 10 हजार से अधिक लिपिक कर्मचारियों ने महानदी भवन का घेराव किया। सरकार के सामने 2 सूत्रीय मांग को पेश भी किया। रोहित ने कहा कि लिपिक वर्गीय कर्मचारी अब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

                रोहित तिवारी ने बताया कि संघ लगातार मांग कर रहा है कि लिपिकों के वेतनमान में राजस्थान की तर्ज पर सुधार किया जाए। इसके अलावा सरकार जल्द से जल्द चार स्तरीय वेतनमान देने का एलान भी करे। संघ के बिलासपुर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी लिपिक इन्द्रावती भवन गेट नम्बर 4 में एकत्रित हुए। प्रदेश के लिपिकों का साथ डायरेक्टोरेट के लिपिकों ने भी दिया। इसके बाद सभी लिपिक कर्मचारी विभागाध्यक्ष बिल्डिंग होते हुए मंत्रालय पहुंंचे। मौके पर पहुंचकर हजारों लिपिकों ने मंत्रालय का घेराव दो सूत्रीय मांग को बुलंदी के साथ रखा।

                                  मंत्रालय घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ से रोहित तिवारी, सुनील यादव के अलावा जिला सचिव प्रदीप शर्मा, वर्षा रानी, संतोषी पाण्डेय,यू.के.कुलमित्र,गोविंद वैष्णव,सीमा ध्रुव, शत्रुघ्न यादव,राजेश सोनी, दीपक सिंह, विजय यादव, अरविन्द गहवई, सुदीप दत्ता, तरूण,अशीत यादव, हेमन्त बघेल अशोक मेहता, सागर चौबे, सौरभ मजुमदार, निहारिका सिंह, आकांक्षा सिंह समेत बड़ी संख्या में लिपिक कर्मचारी शामिल हुए।

Share This Article
close