महिला पुलिस अफसरों ने किसके उडाए छक्के और चौके..किसने दिया जवाब…लोगों ने क्योंकि तारीफ

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20180115-WA0026बिलासपुर—अपराध और अपराधियों के साथ दो दो हाथ करने के बाद बिलासपुर महिला पुलिस अधिकारियों ने बाल और बैट से दो दो हाथ की है। चौका-बेलन के साथ रोजमर्रा की जिन्दगी से दूर महिला महिला समिति की महिलाओं ने भी मैदान में उतरकर महिला पुलिस अधिकारियों को करारा जवाब दिया है।दोनों टीमों की तरफ से चौके छक्के की बरसात ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं महिला पुलिस अधिकारी और महिला समिति के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

              आईपीएस शलभ सिन्हा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य ना केवल पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरियों का कम करना है। बल्कि लोगों को बताना भी था कि महिलाएं किसी भी फील्ड में पुरूषों से किसी भी सूरत में पीछे नहीं है। बस उनकी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानने की जरूरत है।

                               शायद लोग मैदान में महिला क्रिकेटरों को खेलते देखकर आश्चर्य ना करें। लेकिन बिलासपुर स्थित बंधवापारा के मैदान में लोग महिला क्रिकेटरों को देखकर लोग हैरान हो गए। हैरानी इस बात को लेकर नहीं थी कि महिलाएं बल्ला और गेंद लेकर मैदान में उतरी हैं। हैरानी तो इस बात को लेकर थी कि अपराधिकों के पीछे दौड़ने वाली महिला पुलिस अधिकारी और बेलन चौके से सरोकार रखने वाली महिलाओं ने मैदान में किस तरह चौका छक्का उडाते हुए देखी गयीं।

               बंधवापारा के क्रिकेट मैदान में महिला पुलिस अधिकारियों की टीम का मुकाबला चंद्रमौली महिला शिव शक्ति IMG-20180115-WA0025समिति की की टीम से हुआ । अंत में महिला समिति की टीम को महिला पुलिस टीम पर जीत मिली। जीत के बाद महिला समिति की सदस्यों में जमकर उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट के मैदान में सभी उम्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । इस दौरान दोनों महिला टीम ने गेंद और बैट से उम्दा प्रदर्शन कर लोगों की दिल को जीत लिया।

                 खेल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW मेघा टेम्बूलकर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और बिलासा शक्ति टीम की महिला खिलाड़ियों ने बैट और बाल के साथ फिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों महिला टीम की खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए दर्शकों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल, आईपीएस शलभ सिन्हा , डीएसपी नवीनशंकर चौबे विशेष रूप से मौजूद थे।

                           दोनों टीमों का बिलासपुर के खेल प्रेमियों ने जमकर उत्साहवर्धन किया। पुलिस की गतिविधियों की सराहना भी की। खेल के अन्त में बिलासपुर पुलिस की तरफ से सभी महिलाओं को सम्मानित  किया गया।

close