जोगी ने किया दावा..हम बनाएंगे सरकार…कांग्रेस और भाजपा का खिसक गया जनाधार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
jogi..बिलासपुर— पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने हमेशा की तरह कांग्रेस और भाजपा पर चोट किया है। जोगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ियों की उपेक्षा भाजपा के पतन का कारण बनेगी। जोगी के अनुसा रभाजपा और कांग्रेस की स्थिति काफी दयनीय है। दोनो दलो ने प्रदेश वासियो के लिए विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। समय निकल चुका है ऐसे में दोनों दल अपनी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं।
                 अजीत जोगी ने कहा कि बस्तर और सरगुजा को लेकर चिंतित सत्ताधारी भाजपा…प्रदेशवासियो और खासकर आदिवासियों का कोपभाजन बन चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की करारी हार होगी। प्रदेशभर में जनता कांग्रेस की लहर है। पार्टी के कार्यक्रम में उमड़ती भीड़ से जाहिर हो चुका है कि साल 2018 के अंत में जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी।

                                     जोगी ने कहा है कि भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व और नेताओं को भावी पराजय का पूर्वाभास हो चुका है। इस बात को लेकर पार्टी में घमासान मचा हुआ है। 14 साल में भाजपा ने प्रदेश में केवल आउट सोर्सिग और झुठे प्रलोभनो से जनता को केवल छलने का काम किया है। छत्तीसगढीया हर क्षेत्र में ठगा महसूस कर रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा से जनता छुटकारा चाहती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सरकार बनाने का दावा करते हुए अजीत जोगी ने कहा है कि चुनाव में भाजपा का कोई भी प्रलोभन या पेैतरा काम आने वाला है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने साख बचाने के लिए लोक सुराज अभियान के अतिम सफर में अविस्वश्नीय घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है।

                                 जोगी ने बताया कि छत्तीसगढीया की उपेक्षा,  14 सालों की रशासनिक असफलता भाजपा के पतन का प्रमुख कारण सिद्व होगी । अतिंम लोक सुराज के थोथे अभियान को नकार दिया है। प्रदेश की जागरूक जनता अभियान दल को गांव में कदम नही रखने दे रही है। जो सतही अभियान की पोल खोलता है।

close