संभागायुक्त ने मारा तहसील में छापा…चुनावी तैयारियों का लिया जायजा..कहा, नकल शाखा को करें व्यवस्थित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20180116-WA0012बिलासपुर— संभागायुक्त टीसी महावर ने मंगलवार को तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। तहसील भवन के एक एक गतिविधियों का जायजा लिया। संभागायुक्त के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हलचल देखने को मिली। टीसी महावर ने इस दौरान चुनावी तैयारियों की जानकारी भी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               मंगलवार को संभागायुक्त टीसी महावर तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।  अनुविभागीय अधिकारी आलोक पाण्डेय,तहसीलदार देवी सिंह उइके और अतिरिक्त तहसीलदार नारायम प्रसाद गबेल से चुनावी गतिविधियों की जानकारी मांगी। इस दौरान संभागाआयुक्त ने मतदाता सूची से नाम काटने, जोड़ने समेत फार्म 6,7,8 और 8(क) के आनलाइन आवेदनों का अवलोकन किया। अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया।

                    औचक निरीक्षण के दौरान टीसी महावर ने तहसील भवन के एक एक गतिविधियों की जानकारी ली। शत प्रतिशत राजस्व पंजीयन और ई.कोर्ट के कार्यवाहियों को नियमानुसार संचालित करने को कहा। दैनिक राजस्व प्रकरणों को अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि दैनिक अपलोड की प्रक्रिया से  पक्षकारों को जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

                                       टीसी महावर ने अधिकारियों के साथ तहसील कार्यालय के मार्डन रिकार्ड रूम और लोकसेवा केन्द्र का जायजा लिया। आवेदनों को समय के अन्दर निराकरण करने को कहा। नकल शाखा निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने  हल्की नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि नकल शाखा को व्यस्थित और प्रक्रिया को सरल करें।

close