नकाबपोशों ने मारी सराफा व्यवसायी को गोली

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर– जांजगीर जिले के् कनई गांव में सराफा व्यापारी से लूट पाट के बाद तीन नकाबपोश बदमाशों ने आठ बजे के आस पास गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद 10 बजे सिम्स रेफर कर दिया गया। जहां उसका ईलाज चल रहा है।

                                          जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा के सराफा व्यवसायी को तीन नकाबपोशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। कनेई गांव के पास मोटर सायकल पर नकाब पोशों ने सराफा व्यवसायी से लूटपाट की  नियत से पहले रोका। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने व्यवसायी पर गोली चला दिया। घटना के बाद तीनों नकाबपोशों ने व्यवसायी से चार तोला सोना और आठ किलों चांदी लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने पर जांजगीर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्राथमिक उपचार कराया। बाद में डाक्टरों ने व्यवसायी को बिलासपुर सिम्स रेपर कर दिया। जहां इस समय उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।घटना देर शाम की बताई जा रही है।

close