गायत्री मंदिर के पास दो गुटों में मारपीट…किया पथराव..चलाए हथियार..गंभीर हादसे से पहले पहुंची पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

tarbahar p.s.बिलासपुर—विद्यानगर गायत्री मंदिर के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई है। सूचना मिलते ही एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने तारबाहर से मौके पर बल भेजा। दोनों पक्षों को पकड़कर थाने में बंद किया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार और पथराव किया है। जिसके कारण दोनों ही पक्षों को चोट पहुंची है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        एडिश्नल एसपी नीरज चन्द्राकर ने बताया कि खबर मिली की विद्यानगर स्थित गायत्री मंदिर के पास दो गुटों में मारपीट हो रही है। मारपीट के दौरान दोनों गुट एक दूसरे के जान के प्यासे हैं। जानकारी मिलते ही नीरज चन्द्राकर ने तारबाहर पुलिस को मौके पर पहुंंचने का निर्देश दिया। एडिश्नल एसपी चन्द्राकर खुद भी मौके पर पहुंच गए। तारबाहर थाना प्रभारी निषाद और उनकी टीम ने धरपकड कर दोनों पक्षों के लोगों को थाना में बंद कर दिया।

                      निषाद ने बताया कि दोनों गुट मोटरसायकल से थे। जन्मदिन पार्टी के दौरान सोनी और मोनू कौशिक बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। किस बात को लेकर दोनों गुटों में लडाई हुई। फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है कि मारपीट का कारण क्या है। मामले में पूछताछ की कार्रवाई चल रही है। दोनों एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर सोनी और मोनू कौशिक को मुलायजा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

                          प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गुट के लोगों ने एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया है। पत्थरबाजी भी की है। जिसके कारण दोनों गुट के लोग लहुलुहान हैं। शरीर पर गंभीर चोट भी पहुंची है। निषाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर लड़ाई का कारण क्या था।

close