गुजरात भ्रमण करेंगे प्रदेश के बच्चे…एक भारत श्रेष्ठ भारत का देंगे संदेश…1 सप्ताह तक करेंगे भ्रमण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

mantralay_rprबिलासपुर– प्रदेश के बच्चे एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान योजना के तहत गुजरात राज्य का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम एक सप्ताह का होगा। अभियान 23 जनवरी से शुरू होकर 29 जनवरी 2018 को खत्म होगा। सभी छात्र रायपुर से 23 जनवरी को एक साथ गुजरात के लिए रवाना होंगे। राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आशय का पत्र जारी किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           राज्य शासन ने एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत प्रदेश के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुजरात भेजने का फैसला किया है। शासन ने आशय का पत्र राज्य के सभी जिला शिक्षाअधिकारियों को भेज दिया है। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी बच्चे रवाना होने से एक दिन पहले रायपुर में 22 जनवरी को एकत्रित होंगे।

           पत्र के अनुसार सभी बच्चे गुजरात रवाना होने से एक दिन पहले 22 जनवरी को शाम 7 बजे रायपुर में एकत्रित होंगे। सभी बच्चे शासकीय प्राथमिक पाठशाला गंज राठौर स्टेशन रोड प्रताप टाकीज के पास रात्रि विश्राम करेंगे। दुसरे दिन सुबह रायपुर से गुजरात के लिए रवाना होंगे।

             शासन के अनुसार गुजरात भ्रमण के बाद सभी बच्चे 30 जनवरी को रायपुर पहुचेंगे। भ्रमण टीम के साथ संभाग का शिक्षक भी होगा।

close