प्रदेश का पहला पुलिस जिला बना बिलासपुर…ट्विटर हैंडल लांच…IG ने कहा…नियम तोड़ने वालों के घर जाएगा पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

kabraबिलासपुर :  रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने जनता से सीधे संवाद करने के लिए ट्विटर हैंडल लांच किया है। ट्विटर लांच करने के साथ ही बिलासपुर पुलिस प्रदेश का पहला आनलाइन सुनने वाला जिला बन गया है। ट्विटर लांच करने के बाद आईजी दीपांशु काबरा ने बताया कि जनता अब ट्विवटर से जुडकर अपनी शिकायतों को पुलिस तक पहुंचा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम और ठिकाना गुप्त रखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              आईजी दीपांशु काबरा ने सोमवार को ट्विटर लांच किया। इसके साथ ही बिलासपुर पुलिस आनलाइन शिकायत प्रदेश का पहला जिला बन गया है। ट्विटर लांच के बाद आईजी ने पत्रकारों को बताया कि लोग ट्विटर पर अपनी शिकायतों को खुलकर सामने रखें। शिकायत करने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। ट्विटर हैंडलर को समस्या निदान के बाद जानकारी भी दी जाएगी। वस्तु स्थिति से भी अवगत कराया जाएगा।

       दीपांशु काबरा ने कहा कि ट्विटर पर शिकायतकर्ता फोटो, वीडियो डाल सकता है। शिकायत सीधे आईजी कार्यालय को मिलेगी। दीपांशु काबरा ने कहा कि स्वयं मानिटरिंग करूंगा।

  संभाग के सभी जिला कप्तान मौजूद

              इस मौके पर बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस कप्तान मौजूद थे।  बिलासपुर कप्तान आरिफ शेख, कोरबा एसपी मयंक श्रीवास्तव के अलावा मुंगेली एसपी पारुल माथुर, जांजगीर-चाम्पा से नीथू कमल के अलावा रायगढ़ पुलिस कप्तान अभिषेक झा समेत पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद थे। आईजी ने प्रोजेक्टर पर आईजी बिलासपुर नाम से ट्विटर एकांउट की लांचिंग की। अकाउन्ट से जुड़ने के लिए काबरा ने आम जनता से अपील भी की। उन्होने कहा कि अकाउंट पर अपराध से जुड़ी सभी खबरों को गंभीरता से लिया जाएगा। इसके लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है। अकाउन्ट के जरिए पुलिस और पब्लिक के बीच रिश्ते को बेहतर किया जाएगा। पुलिस और पब्लिक के बीच दूरियों को कम किया जाएगा।

                           आईजी ने बताया कि संभाग में बेहतर पुलिसिंग को लेकर युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। बदमाश और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जनता के लिए भय मुक्त वातावरण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के लिए सबसे बड़ी जरूरत ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करना है। इस दिशा में भी तेजी से प्रयास किया जा रहा है। जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।  नशे में गाड़ी चलाने वालो की नकेल कसना है। चौक चौराहाों में हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरा लगाने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है। ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आनलाइन भेजेंगे पत्र

 आईजी ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कैमरे से लोगों का पहचान कर शिकायत और सरचार्ज वाला पत्र वाहन चालक के घर भेजा जाएगा। फिलहाल लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। चौक चौराहों पर पुलिस जवान लोगों को समझा रहे हैं।

close