जनता कांग्रेस का बयान…सत्ता में मुकर जाते है भाजपा नेता…जोगी करेंगे शिक्षाकर्मियों का संविलियन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
jogi..रायपुर—मध्यप्रदेश में शिक्षाकर्मियों के संविलियन एलान के बाद छत्तीसगढ़ में भी शिक्षाकर्मियों में उम्मीद जगी है। शिक्षाकर्मियों में हलचल भी तेज हो गयी है। मामले में राजनीतिक दलों से बयान भी आना शुरू हो गया है।
                       जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने मध्यप्रदेश सरकार को शुभकामनाएं दी है। संजीव अग्रवाल ने बताया कि कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मांग की है कि प्रदेश के शिक्षाकर्मियों का भी संविलियन किया जाए। जनता कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा 2004 से अपने संकल्प पत्र में संविलियन की बात दोहराती रही है। लेकिन सत्ता में आते पलट जाती है। इस बार भी शिक्षाकर्मियों के आंदोलन को कुचला गया। झूठे आश्वासन और जुमलों से आंदोलन को तोड़ा गया। आज भी संविलियन को लेकर संशय की स्थिति है।
                                              संजीव अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को प्रदेश के शिक्षाकर्मियों के हित में संविलियन जल्द से जल्द करना चाहिए। जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को शिक्षाकर्मियों के नाम  से कर्मी शब्द हटा देना चाहिए। उन्हें केवल शिक्षक से संबोधित करने को कहा।
            संजीव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री की सरकार जिस दिन सत्ता में आयी उसी दिन  शिक्षाकर्मियों का संविलियन कर दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close