पकड़ में आया स्थायी वारन्टी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20150718-WA0000बिलासपुर— बिलासपुर की तोरवा पुलिस के प्रयास से स्थायी वारण्टी को मुलमुला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         जानकारी के अनुसार नन्दकुमार अघरिया पिता ननकी राम अघरिया स्थायी निवासी पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा पर धारा 279,146/ 196 के तहत मामला तोरवा थाने में दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस को स्थायी वारंट भी जारी किया गया था। लेकिन आरोपी नन्दकुमार हमेशा पुलिस की पकड़ से बचता रहा ।

                     मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इस समय मुलमुला मस्तूरी थाना क्षेत्र में है। बिलासपुर टीम ने स्थानीय थाने के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नन्दकुमार पर वाहन अधिनियम के तहत एक एक्सीडेन्ट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी तोरवा थाने में है।

close