गुजरात और हिमांचल की सफलता के बाद..भाजपा नेताओं ने झोंकी ताकत..बताया.. सोशल मीडिया पर होगा चुनाव..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
DSC_5128बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल ने सोशल मीडिया पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सोशल मीडिया से जुड़ी जानकारियों पर प्रकाश डाला गया।
                कार्यशाला को आईटी सेल प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने संबोधित किया।लोगों से सोशल मीडिया से ज़ुड़ी जानकारियों को शेयर किया। म्हस्के ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से आईटी क्षेत्र में अन्य पार्टियों से एक कदम आगे रही है। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना होगा। प्रतिदिन मात्र 2 से 3 घंटे सोशल मीडिया पर देश प्रदेश की जानकारियों से अपडेट रहना होगा। म्हस्के ने बताया कि पूर्व में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका निभाई रही है। इसी तरह आने वाले चुनावों में भी सोशल मीडिया का उपयोग बढ़ेगा।

                        भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अध्यक्ष पद संभालते हुए हैं मिस कॉल से लोगों को भाजपा से जोडने की पहल की थी। वर्तमान में गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनावों में सोशल मीडिया का उपयोग जीतने बेहतर तरीके से किया गया वैसा ही उपयोग आगामी चुनाव में बिलासपुर जिले समेत प्रदेश मेंं होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी अपने आईटी सेल और मोर्चा प्रकोष्ठों को सोशल मीडिया में हथियार के रूप में उपयोग करेगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close