भाजपा कार्यालय में भी लहराया तिरंगा…भारत माता का किया जयघोष…नेताओं ने दी सलामी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
IMG_20180126_085252बिलासपुर— गणतंत्र दिवस की 68 वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यालय में भी झण्डारोहण किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में जिले के सभी नेता उपस्थित हुए। झण्डारोहण के बाद उपस्थित भाजपा नेताओं ने राष्ट्रगान किया। भारत माता का जयकारा किया। गणतत्र दिवस अमर रहे का नारा भी लगाया।
                 करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया। सरकार के विकास कार्य योजनाओं की जानकारी दी। झण्डारोहण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, मंडल अध्यक्ष गोपी ठारवानी, विनोद सोनी, मनीष शुक्ला, जगदीश पाण्डेय, कमल कौशिक, राकेश चन्द्राकर, सुनीता मानिकपुरी, लोकेशधर दीवान, योगेश बोले, अरविंद बोलर, सन्नी रजक, रवि देवांगन, भागवत साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
TAGGED: , , ,
close