डीआरएम ने किया झण्डारोहण…वित्तीय वर्ष का पेश किया आंकड़ा..बताया कर्त्वयबोध का अहसास करता है संविधान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 02बिलासपुर– देश के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल रेल प्रबंधक ने भी झण्डा फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल ने तिरंगे को सलामी दी। गरिमामय कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय मंडल सेक्रो अध्यक्षा सुषमा राजगोपाल समेत मजदूर कांग्रेस मंडल समन्वयक बी.कृृष्ण कुमार के अलावा रेलवे के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। झण्डारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान किया। 

मंडल रेल प्रबंधक ने महाप्रबंधक  का वाचन किया। जनसमूह और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए डीआरएम ने कहा कि आज का ऐतिहासिक दिवस हमें अपने संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्य-परायणता की याद दिलाता है।

मंडल रेल प्रबंधक ने  वित्तीय वर्ष माह अप्रैल से दिसम्बर तक की मंडल गतिविधियों की जानकारी दी। अर्जित राजस्व का आंकड़ा पेश किया। उन्होने यात्रियों की स्वच्छ, सुखद एवं आरामदेह यात्रा के लिए भारतीय रेल और बिलासपुर मंडल के निरंतर प्रयासों को सबके सामने रखा। यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छता उपलब्ध कराने की दिशा में बेहतर प्रयास की बात कही। बिलासपुर मंडल से मेन्टेन होने वाली सभी एक्सप्रेस गाडियों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली मेकेनाइज्ड कोच धुलाई समेत लिनेन को स्वास्थ्यप्रद बनाने और उनकी गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
               मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि उपलव्ध संसाधनों से इस साल यात्री सुविधा विकास के लिए प्रयास किया गया। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालयों में बेबी फीडिंग कक्ष की सुविधाएं दी गयी। यात्रियों के लिए कुर्सियां, प्लेटफार्म शेल्टर का विस्तार, यात्रियों की त्वरित टिकट उपलब्धता पर ध्यान दिया गया। गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधाओं पर विशेष प्रावधान किया गया है।बिलासपुर, रायगढ एवं चांपा स्टेशनों में हाई स्पीड वाई-फाई और बिलासपुर, उस्लापुर एवं रायगढ स्टेशनों में डिजीटल घडी की आधुनिक सुविधाएं भी उपलव्ध कराई गई हैं।
         मंडल प्रबंधक ने कहा यात्रियों की सुविधाओं और रेल के विकास में यूनियनों, संघों के सुझावों का स्वागत है।
close