100 किलो गांजा बरामद…क्राईम टीम और तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई…4 आरोपियों से हो रही पूछताछ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—क्राइम ब्रांच और तोरवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पहिया के साथ भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने अभी मामले का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जानकारी मिली है कि बरामद गांजा करीब सौ किलो है। गांजा उडीसा से लाया जा रहा था। लेकिन मुखबिर की सूचना पर कार  समेत गांजा  को गुरूनानक चौक के पास धर दबोचा गया। खबर लिखे जाने तक मामले को छिपाकर रखा गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस किसी अज्ञात स्थान पर मामले में जांच पडताल कर रही है।



मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम और तोरवा पुलिस ने गरूनानक चौक के बाद एक कार से करीब 100 किलो गांजा बरामद किया है। गांजा की कीमत लाखों में रूपए में बतायी जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि गांजा उड़ीसा के रास्ते मध्यप्रदेश के लिए जा रहा था। इसी बीच भनक लगते ही पुलिस ने धर दबोचा। किसी गुप्त स्थान पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है।



जानकारी मिली है कि गांजा तस्करी में चार लोग पकड़ाए हैं। पकडे गए आरोपियों से विवेचना की कार्रवाई चल रही है। फिलहाल आरोपियों का नाम गाव और कार मालिक और गांजा की जानकारी इक्ठ्ठी की जा रही है।


close