‘आधार’ बना साल का हिंदी शब्द,Oxford ने पहली बार अंग्रेजी की तरह की घोषणा

Shri Mi
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now

नईदिल्ली।दुनियाभर में मशहूर अंग्रेजी डिक्शनरी ऑक्सफोर्ड ने पहली बार अंग्रेजी की तरह 2017 के हिंदी शब्द की घोषणा की है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘आधार’ को 2017 का हिंदी शब्द घोषित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने राजस्थान के जयपुर में चल रहे साहित्योत्सव (जेएलएफ) में शनिवार (27 जनवरी) को यह घोषणा की। इस मौके पर साहित्यकार और पत्रकार जमात के कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम में हिंदी के मशहूर कवि अशोक वाजपेयी, वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा मुद्गल और वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ शामिल हुए। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की तरफ से कहा गया कि वर्ष के हिंदी शब्द का चयन करना आसान नहीं था। इसके लिए कई शब्द रखे गए थे। चयन समिति के सामने नोटबंदी, स्वच्छ, योग, विकास बाहुबली जैसे शब्द थे, जिनमें से आधार को चुना गया। चयन समिति ने पिछले वर्ष सबसे ज्यादा चलन में आए और लोगों का ध्यान खींचने वाले शब्द का चयन किया।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की तरफ से कहा गया- ”वर्ष का हिन्दी शब्द एक ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जिसने पिछले 12 महीनों में बारम्बार लोगों को आकर्षित किया है। हम विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ काम करके इस साल के कई उम्मीदवार शब्दों पर विचार करते हैं और एक ऐसा शब्द चुनते हैं जो इस साल के लोकाचार, भावनओं और पूर्वाग्रहों को प्रतिबिंबित करता है और आने वाले समय में सांस्कृतिक महत्व के एक शब्द के रूप में संभावना रखता है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close