CM और PM को जोगी की चुनौती…दम हो अप्रैल में चुनाव कराएं…महात्मा की पुण्य तिथि पर झूठ ने तोड़ा दम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— हाईकोर्ट के फैसले के बाद अजीत प्रमोद जोगी ने कहा कि सच की जीत गया। रमन सिंह और सहयोगी कांग्रेसी साथी चारों खाने चित हो गए। उच्च न्यायालय ने एतिहासिक फैसला सुनाया है। जोगी सरकार बनने के शुभ संकेत मिल गया है। फैसला सुनने के बाद जोगी ने रमन सिहं और प्रधानमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि दम हो तो छत्तीसगढ़ में कर्नाटक के साथ चुनाव कराएं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

               पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी ने कहा कि हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद शुभ संकेत मिल गया है कि छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस की सरकार बनेगी। सच की जीत हुई है। हाईकोर्ट का फैसला गाँधी जी की पुण्यतिथि पर आया है। सच की जीत हुई और हमे न्याय मिला है।

              जोगी ने कहा कि चुनावी वर्ष के प्रथम महीने में उच्च न्यायालय का हमारे पक्ष में फैसला आना शुभ संकेत है। इस बात को प्रमाणित करता है कि, षड़यंत्र और झूठ अंत होकर रहता है। सच के सामने झूठ को घुटना टेकना ही पड़ता है। आज भी वही हुआ।

              जोगी ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार कि राजनीतिक और सामाजिक हत्या करने की मंशा से मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके कांग्रेसी साथियों ने एड़ी चोटी का दम लगाया। लेकिन सच के सामने किसी की नहीं चली। कूटरचित और झूठा अभियान, न्यायालय में सच के आगे टिक नहीं पाया। जीत मेरी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता की हुई है। वह जनता जो रमन राज से त्रस्त हो चुकी है। क्योंकि जनता ने अब जोगी सरकार बनाने का मन बना लिया है। छत्तीसगढ़ में अब हमारी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

                      जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह में अगर थोड़ी बहुत भी नैतिकता बची हो तो तत्काल पद से इस्तीफ़ा दें। मैं प्रधानमंत्री मोदीऔर भाजपा को चुनौती देता हूँ कि अप्रैल में कर्नाटक के साथ छत्तीसगढ़ में चुनाव कराएं। भाजपा को छत्तीसगढ़ से भगाने जनता ज्यादा दिन नहीं रुकना चाहती।

close