हसदेव के बहाव से जिला समृद्धि की राह पर निरंतर आगे: डॉ. महंत

Chief Editor
2 Min Read

जांजगीर-चांपा-भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. चरणदास महंत कल हसदेव लोक महोत्सव एवं औद्योगिक मेला के समापन समारोह में शामिल हुए। डॉ. महंत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हसदेव नदी के बहाव से जांजगीर-चांपा जिला समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। जीवन दायिनी हसदेव नदी के जल से यहां के किसानों ने धान उत्पादन में कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले मेें स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठान भी हसदेव के नदी के पवित्र जल से संचालित हैं। हसदेव तट पर बसे लोगों के हृदय में सांस्कृतिक एकता बसा हुआ है।समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए जांजगीर चांपा विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि हसदेव महोत्सव के आयोजन से यहां के स्थानीय लोक कलाकारों को समृद्ध मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों के सहयोग से समारोह को अधिक बेहतर ढंग से आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पालिका के उपाध्यक्ष श्री भीष्म राठौर, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, श्रीमती शांति सोनी सहित पार्षद, एल्डरमेन एवं गणमान्य नागरिक उर्पिस्थत थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गेड़ी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन..महोत्सव के अंतिम दिन बिलासपुर के लोक श्रृंगार भारती के कलाकार अनिल कुमार गढ़ेवाल और उसके साथियों ने मनमोहक गेड़ी नृत्य का प्रदर्शन किया। इसी प्रकार विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी लोकनृत्य, एकल नृत्य, स्तुति गान, छत्तीसगढ़ी गीतों पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

close