पत्रकारों ने किया जंग का एलान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

VISUAL--DHARNA 001बिलासपुर— बिलासपुर प्रेस क्लब पत्रकार संघ ने आज नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से वरिष्ठ पत्रकार आलोक प्रकाश पुतुल को धमकी देने वालों को जल्द से जल्द से गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर पत्रकारों के धरना प्रदर्शन को कर्मचारी संघ और आम आदमी पार्टी ने भी सहयोग दिया। धरना प्रदर्शन के बाद पत्रकारों ने आलोक पुतुल को फोन पर धमकी देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मालूम हो कि पांच दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने वरिष्ठ पत्रकार आलोक पुतुल को फोन पर गाली गलौच के बाद जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी बात की शिकायत पुतुल ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है। बावजूद इसके अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पत्रकारों ने दो दिन पहले आई जी भी मिलकर लिखित शिकायत की थी। आईजी पवन देव ने आश्वासन दिया था कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पांच दिन बीतने के बाद भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

                      सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर की एक टीम भोपाल रवाना हो गयी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को फोन ट्रेस करने के बाद आरोपी का लोकेशन भोपाल में होना बताया जा रहा है। बहरहाल पत्रकारों ने आज नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमने आज से चार पहले एक ऐसे ही मामले में अपने वरिष्ठ पत्रकारों को खोया है। अब हम चुप रहने वाले नहीं है। जब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जाता है तब तक प्रशासन पर दबाव बनाते रहेंगे। धरना प्रदर्शन को बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिकांत कोन्हेर समेत अखिल वर्मा, शैलेन्द्र पाठक,कर्मचारी नेता रोहित तिवारी और बल्लू दुबें ने संबोधित किया।

उग्र आंदोलन की तैयारी

               पत्रकार हमेशा समाज के लिए लड़ता है। आज पांच दिन बाद भी धमकी देने वाले को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यदि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो  प्रदेश स्तरीय उग्र आंदोलन किया जाएगा। हमें कई संगठनों और राजनैतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है। उम्मीद है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                              शशिकांत कोन्हे…अध्यक्ष बिलासपुर प्रेस क्लब

close