बच्चों से भरी शैक्षणिक भ्रमण से लौट रही बस पलटी…60 लोग थे सवार…घायल प्रेरक सिम्स में भर्ती…

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—शैक्षणिक भ्रमण कर लौट रही बच्चों से भरी बस खैरा डंगनिया के पास मोटरसायकल सवार को बचाने में पलट गयी। जानकारी के अनुसार एक पलटी के बाद भी सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चे ठाकुर बसे सर्विस में सवार होकर कानन पेण्डारी से शैक्षणिक भ्रमण के बाद बिटकुली लौट रहे थे। बस में शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल बिटकुली बच्चे, शिक्षक और प्रेरक समूह की महिलाएं सवार थी। हादसे में दो प्रेरक महिलाओं समेत एक रसोइया घायल हो गयी है। तीनों का इलाज सिम्स में चल रहा है।जानकारी मिली है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जानकारी के अनुसार प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शैक्षणिक भ्रमण के बाद घर गांव लौट रही बच्चों से भरी बस खैरा डंगनिया के पास पलट गयी। घटना के समय बस में 60 लोग सवार थे। बस में स्कूली बच्चों के अलावा शिक्षक और प्रेरक समूह की महिलाएं बैठी थीं। बस कानन पेण्डारी से बिटकुली लौट रही थी। खैरा डंगनिया के पास सामने से अनियंत्रित और रफ्तार से आ रहे मोटर सायकल सवार को बचाने के चक्कर में बस पलट गयी। यद्यपि मोटर सायकल सवार की बस से टकराकर मौत गयी है।

                                    घटना की जानकारी मिलते ही सीपत पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बस से निकाला गया। हादसे में दो प्रेरकों को चोट पहुंची है। इसके अलावा सभी लोग सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। घायल दो प्रेरक महिला और एक रसोइया को सिम्स में भर्ती किया गया है।

          सीजी वाल संवाददाता मनीष जायसवाल से बातचीत के दौरान घटना के समय बस में सवार एक छात्र ने सिम्स में बताया कि घटना की जानकारी मोबाइल से स्कूल शिक्षक को दी । सिम्स पहुंचे स्कूल शिक्षक मनोज देवांगन ने बताया कि हादसा मोटर सायकल को बचाने के चक्कर में हुआ है। यद्यपि मोटर सायकल सवार को बचाया नहीं जा सका है। मोटरसायकल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को खरोच तक नहीं आयी है।

           शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल के शिक्षक मनोज देवांगन ने बताया कि बस में सवार दो प्रेरक महिला एक रसोइया को गंभीर चोट पहुंची है।  एक महिला का हाथ टूट गया है। दूसरी महिला को भी गंभीर चोट पहुची है। रसोइ संभालने वाली महिला भी हादसे में घायल हुई है। तीनों का सिम्स में उपचार चल रहा है। हादसा करीब साढे छः बजे हुआ है। तीनों महिलाओं को सिम्स में एक घंटे बाद भर्ती किया गया। घायल दो महिलाओं का नाम अमेरिका बाई और ऊषा बाई है।

                     जानकारी के अनुसार बस ठाकुर बस सर्विस बिलासपुर की है। घटना को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

close