अब कोषालयीन लिपिक हडताल की राह पर,5 फरवरी को लगाएंगे काली पट्टी

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।छत्तीसगढ के कोषालयीन लिपिक भी अपनी पाॅच सूत्रीय मांगो को लेकर आंदोलन शुरू कर रहे है।इस सिलसिले मे ंसभी कोषालयीन लिपिक 5 फरवरी को काली पटटी लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगे साथ ही 15 फरवरी को एक दिन का सीएल लेकर हडताल पर रहेंगे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के पांच प्रांताध्यक्ष डा जितेेन्द्र सिंह ठाकुर एवं महामंत्री दीपक देवांगन ने बताया कि कोषालयीन लिपिकों की पाॅच सूत्रीय मांगो को लकर संगठन द्वारा संचालक कोष लेखा उपं पेंशन को एक जनवरी को ज्ञापन सौपा गया था। जिसमें मांगे पूरी नहीं होने और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पाॅच फरवरी को कालीपटटी बांधकर एवं 15 फरवरी को एक दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन कर हडताल करनें का अल्टीमेटम दिया गया था।जिसके तारतम्य में संचालनालय कोष लेखा पेंशन 27 जनवरी को जवाब दिया गया है जो संतोषजनक नहीं है।इसलिए संघ पूर्व में दिए अल्टीमेटम के अनुसार 5 फरवरी को काली पटटी लगाकर भोजनावकाश समय में प्रदेश के समसत कोषालयीन कर्मचारी प्रदर्शन एवं नारेबाजी करेंगे और उसके बाद भी संचालक कोष लेखा एवं पेंशन द्वारा ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नही करनें पर 15 फरवरी को एक दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना हडताल पर रहेंगे।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

Join Our WhatsApp Group Join Now



संघ की पाॅच सूत्रीय मांगो में कोषालयीन लिपिकों की वेतन विसंगति के संबंध मंे सहा ग्रेड 3 का गे्रेड पे 2400,सहा ग्रेड 2 का 2800 एवं सहा गे्रड 1 का 4200 किया जाना है।अधीनस्थ लेखा सेवा में कोषालयीन लिपिकों से परीक्षा के माध्यम से 20 प्रतिशत एवं कोषालयीन लिपिकों को पदोन्नति के माध्यम से 30 प्रतिशत पद बढाने की मांग शामिल है।कोषालयीन लिपिकों का सहायक ग्रेड 2 से सहायक ग्रेड 1 मे रिक्त लगभग 45 पदों में पदोन्नति करने,कोषालयीन लिपिकों के समस्त सहा ग्रेड 2 के लगभग 85 लिपिकों को साल 2006 से द्वितीय समयमान वेतनमान प्रदान करनें और कोषालयीन लिपिकों को कंप्यूटर प्रोत्साहन भत्ता परीक्षा आयोजित कराकर 500/- प्रदान करनें की भी मांग है।

Share This Article
close