जागरूक नागरिकों ने दिया निशुल्क परामर्श…कहा…शहर को चाहिए दो अन्डर और एक नया ओव्हरब्रिज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस नेता शिवा समेत शहर के जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से तिफरा ओव्हरब्रिज के नीचे अन्डरब्रिज बनाए जाने की मांग की है। नागरिकों ने जिला प्रशासन को बताया कि प्रस्तावित तिफरा ओव्हरब्रिज में कई प्रकार की खामियां है। भविष्य में आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रस्तावित आर्कीटेक्चरल खामियों को दूर करने की जरूरत है। शिवा मिश्रा समेत उपस्थित लोगों ने बेहतर यातायात के लिए पुराने तिफरा ओव्हरब्रिज को तोड़कर नया ओव्हरब्रिज और दो अण्डरब्रिज बनाने की मांग की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा,आम आदमी पार्टी नेता जसबीर चावला समेत जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से प्रस्तावित तिफरा ओव्हब्रिज में आर्कीटेक्टरल खामियों को गिनाया है। नेताओं ने बताया कि प्रस्तावित ओव्हरब्रिज एस आकार में है। जिसके चलते आवागमन में भारी परेशानी होगी। तिफरा ओव्हरब्रिज रायपुर बिलासपुर अम्बिकापुर मुख्यमार्ग है। भारी वाहन गुजरेंगे..आर्किटेक्चरल खामियों के चलते भविष्य में परेशानियां बढ़ेंगी। जरूरी है कि इन खामियों को दूर किया जाए।

                   इस दौरान उपस्थित लोगों ने जिला प्रशासन को कुछ जरूरी निशुल्क परामर्श भी दिये। जागरूक नागरिकों ने पुराने ओव्हरब्रिज को हटाकर दूसरा नया ओव्हर बनाने को कहा। इसके अलावा दो अन्डरब्रिज बनाने की भी मांग की है। शिवा मिश्रा ने बताया कि दो अन्डर ब्रिज बनने से ओव्हर ब्रिज पर दबाव नहीं आएगा। इसके अलावा दो अन्डरब्रिज को अलग अलग दिशा से जोड़े जाने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगा।

Share This Article
close