अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का एलान…आईबोक पदाधिकारी ने बताया…आईबीए के रूख से बैंककर्मी नाराज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का एलान किया है। हड़ताल का फैसला मुंबई में एक बैठक के दौरान लिया गया है। आईबोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप साहा के हवाले यह जानकारी छत्तीसगढ़ के आईबोक उप महासचिव ललित अग्रवाल ने दी है। ललित अग्रवाल पंजाब नेशनल बैंक दयालबंद शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              ललित अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च 2018 को देश के सभी बैंक कर्मचारी अखिल भारतीय स्तर पर हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल का फैसला मुंबई में आयोजित एक बैठक में युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के घटक दलों के नेताओ ने लिया है।ाल

                                   ललित अग्रवाल ने जानकारी दी है कि आईबोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप साहा के अनुसार 1 नवम्बर 2017 से बकाया वेतन समझौते पर आईबीए ने सकारात्मक रुख नही अपनाया है। नाराज 5 कर्मचारी और 4 अधिकारी संगठनों ने 15 मार्च 2018 को एक दिवसीय अखिल भारतीय सांकेतिक बैंक हड़ताल का निर्णय लिया है।

        छत्तीसगढ़ आईबोक उप महासचिव ललित अग्रवाल ने बताया हड़ताल की रूपरेखा की जानकारी सबको जल्द ही दी जाएगी।

Share This Article
close