बेस्ट परफार्मर को करेंगे सम्मानित…कर्मचारियों को मिलेगा सर्टिफिकेट…एसपी थपथपाएंगे पीठ

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— महीने में अच्छे काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारी और अधिकारी को सम्मानित भी किया जाएगा। स्टाफ के सदस्य को स्टार ऑफ मंथ यानि महीने का सर्वश्रेष्ठ लायक कर्मचारी के खिताब से नवाजा जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     बिलासपुर पुलिस कप्तान आरीफ एच॰ शेख़ ने गुरूवार को पुलिस जवानो को पुलिसिंग परिणाम के लिए वेलफेयर और मोटिवेशन कार्यक्रम का एलान किया है।कार्यक्रम के तहत काम में बेहतर परिणाम देने वाले स्टाफ़ के किसी एक कर्मचारी को महीने में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले कर्मचारी को स्टार परफार्मर ऑफ मंथ का खिताब दिया जाएगा।

                                       एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताा कि पुरस्कार पाने वाले स्टाफ को पुलिस अधीक्षक के हाथों प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सम्मान पाने वाले कर्मचारी की फोटो ज़िला कार्यालय के सूचना पटल,पुलिस फेसबुक,ट्विटर में फोटो का प्रकाशन किया जाेगा। महीने में अच्छा कार्य करने वाले स्टाफ़ को दूसरे महीने के पहले सप्ताह में गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

             अर्चना झा ने बताया कि योजना की शुरूआत योजना ट्रैफिक स्टाफ से किया जाएगा। इसके बाद योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से विवेचना स्टाफ समेत अन्य स्टाफ कर्मचारियों को मिलेगा।

close