पंचायत प्रतिनिधियों को तोहफा…जपं बिल्हा उपाध्यक्ष का सीएम को साधुवाद…कहा खुश हुए रोजगार सहायक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—भाजपा नेता और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने सीएम डॉ.रमन सिंह के बजट की जमकर तारीफ की है। भाजपा नेता ने बताया कि बजट देखने और सुनने के बाद जनता से लेकर कार्यकर्ताओं तक खुशी की लहर है। बजट में सभी वर्गों को ध्यान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने समग्र विकास का बजट पेश किया है। धन्यावाद के हकदार भी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     भाजपा नेता और जनपद पंंचायत बिल्हा उपाध्यक्ष विक्रम सिंंह ने बजट की तारीफ की है। विक्रम सिंह ने बताया कि बजट में समग्र समाज वर्ग का चिंतन देखने को मिला है। जनपद और जिला पंचायत सदस्यों  के मानदेय में इलाफा हुआ है। अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के मानदेय में बृद्धि हुई है।

  विक्रम के अनुसार बजट में घोषणा की गयी है कि पंचायत सदस्यों को उच्चत्तर वेतनमान दिया जाएगा। रोजगार सहायकों के मानदेय में बृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री का सराहनीय कदम है। बजट पेश करने और सुनने के बाद  जन प्रतिनिधियों,पंचायत साथियों और रोजगार सहायकों में भारी उत्साह है। इसके अलावा सीएम ने शिक्षा पर विशेष जोर और बजट देकर शिक्षा के प्रति अपनी और सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर किया है। जो समग्र विकास की तरफ बढ़ने के संकेत भी है। इसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद।

close