मस्तूरी कांग्रेस ने भी फूंका सीएम का पुतला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

BHUPESH BAGHEL 001बिलासपुर— मस्तूरी कांग्रेस ने आज भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के साथ किए गए व्यवहार के खिलाफ सीएम रमन सिंह का पुतला दहन किया।  मालूम हो कि 20 जुलाई को कांग्रेस के दोनों नेताओं के निवास पर कुछ भाजपाइयों ने धावा बोलते हुए नेम प्लेट पर कालिख पोत दिया था। इसके विरोध में आज प्रदेश में जगह जगह कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

         जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रवि श्रीवास ने बताया कि भाजपा और प्रदेश सरकार का चाल चरित्र चेहरा अब सबके सामने आ चुका है। हम नान घोटाले को उजागर करने के लिए लम्बे समय से शांतिपूर्वक काम कर रहे हैं। लेकिन रमन सरकार की तानाशाही 20 जुलाई को सीमा से बाहर हो गयी। लोकतंत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमले का प्रयास किया गया। जिसकी हम निंदा करते है।

                   मस्तूरी में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता मतभेद को दरकिनार करते हुए पुलिस को जमकर छकाया। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में जमकर लुका छिपी का खेल चला। अंत में कांग्रेसी पुलिस को छकाते हुए सीएम का पुतला दहन करने कामयाब हो गए। इस दौरान उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। पुतला दहन कार्यक्रम को स्थानीय लोगों ने भी समर्थन किया।

                      कार्यक्रम के दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विरेन्द्र शर्मा समेत सभी कांग्रेस प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इनमें प्रमुख रूप से मस्तुरी प्रभारी मनोहर कुर्रे,जिला सचिव रवि श्रीवास,पूर्व पीसीसी सदस्य राजकुमार अंचल, पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार निर्णेजक,अरविन्द लहरिया, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र गुलेरी,एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष डहरे,आदि नेता उपस्थित थे।

Share This Article
close