880 किलो गांजा खाक…डोडा चूरा भी जलाया गया…पुलिस कप्तान ने बताया…दूसरी बार भी करेंगे नष्टीकरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रेंज स्तरीय गांजा नष्टीकरण किया गया। इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद थे। आईजी,पुलिस कप्तान के अलावा थानों के थानेदार भी नष्टीकरण के दौरान उपस्थित हुए। पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने बताया कि कुल तीन जिलों से बरामद करीब 880 किलों गांजा को प्रक्रिया के तहत जलाया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     सुरक्षा के बीच सुप्रीम कोर्ट गाइड लाइन का पालन करते हुए सिरगिट्टी में पुलिस कप्तान और आई जी की मौजूदगी में रेंज स्तर पर गांजा नष्टीकरण किया गया। पुलिस कप्तान आरिफ हुसैन शेख ने बताया कि शुक्रवार को रेंजस्तरीय तीन जिलों से पकड़े गए गांजा को जलाया गया है। जलाया गया गांजा पिछले 10 साल के प्रकरण के दौरान पकड़े गए थे।

             पुलिस कप्तान ने बताया कि कुल 880 किलो गांजा नष्टीकरण किया गया है। बिलासपुर क्षेत्र से 440 किलो गांजा 16 प्रकरण में बरामद किए गए थे। रायगढ़ जिला का कुल 148 किलो गांजा 8 प्रकरण में जब्त किया गया था। इसी तरह जांंजगीर जिले से 42 प्रकरण में जब्त कुल 292 किलो गांजा जलाया गया है। आरिफ शेख ने बताया कि अभी कुछ अन्य जिलो के गांंजा को जलाया जाना है। चूंंकि मामला प्रक्रियाधीन है इसलिए पूरी कार्रवाई होने के बाद ही नष्टीकरण किया जाएगा। आरिफ शेख ने बताया कि आज गांजा के अलावा अफीम,डोडा,चूरा को भी ठिकाने लगाया गया है।

                 पुलिस कप्तान ने बताया कि नष्टीकरण से पहले सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी होता है। अभी कुछ मादक पदार्थों का नष्टीकरण से पहले प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। इसमें मजिस्ट्रेट के सामने तौल समेत लिखा पढी की कार्रवाई हो रही है। कुछ मामले अभी साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित हैं। जैसे प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। दुबारा बरामद मादक पदार्थों को सुप्रीम कोर्ट गाइड लाइन के अनुसार नष्ट किया जाएगा।

                              शेख ने इस बात से इंकार किया कि बिलासपुर पुलिस रेंंज में सर्वाधिक गांजा तस्करी होती है। उन्होने कहा बस्तर में कई गुना ज्यादा गांजा तस्करी का मामला सामने आता है।

close