जब पुनिया ने कहा..भाजपा से तंग आ चुकी है जनता..भारी जीत से बनाएंंगे सरकार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

जांजगीर /बिलासपुर— डॉ.चरणदास महंत की हसदेव यात्रा का समापन जांजगीर में  धूम धाम से हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पी.एल.पुनिया के अलावा प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओंं ने भाग लिया। इस दौरान कमोबेश सभी कांग्रेसियों ने मंंच से प्रदेश सरकार को जमकर ललकारा और कांग्रेस सरकार बनाने का दावा किया। मालूम हो कि हसदेव यात्रा पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत की अगुवाई में कोरिया से शुरू हुई। यात्रा का समापन दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में 10 दिन बाद जांंजगीर में सम्पन्न् हुआ।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         कोरिया शुरू होकर हसदेव जन यात्रा का समापन 10 दिन बाद जांजगीर जिले के देवरी केरा गांव में हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान बेलतरा का युवा नेता त्रिलोक श्रीवास भी अपने समर्थकों के साथ समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। दस दिन की जनयात्रा के बाद देवरी केरा गांव में  समापन कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और राष्ट्रीय नेता पी.एल.पुनिया,पीसीसी प्रमुख भूपेश बघेल,पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत,राम दयाल उइके और डॉ.शिव डहरिया ने संबोधित किया।

                                              कांग्रेस नेताओ ने मंच से भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर जहरीले तीर चलाए। पी.एल.पुनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा तंंग आ चुकी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रस भारी मतों से सरकार बनाएगी। समापन कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से 10 हजार से ज्यादा कांग्रेसी शामिल हुए।

close