होली के पहले मिलेगा फरवरी का वेतन..संचालक तारण का फरमान..शिक्षाकर्मियों की लौटी मुस्कान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— कुछ दिन पहले शिक्षाकर्मियों ने होली नहीं मनाने का एलान क्या किया। प्रशासन में खलबली मच गयी। मामले को गंभीरता से लेते प्रशासन ने आनन फानन में वेतन देना शुरू किया है। अब पंचायत संचालक के नए फरमान से शिक्षाकर्मियों की खुशी दोहरी हो गयी है। फरवरी का वेतन होली के पहले मिल जाएगा। संचालक तारण प्रकाश सिन्हा का फरमान प्रदेश के सभी कार्यपालन अधिकारियों तक पहुच गया है। संचालक के पऱमान के बाद शिक्षाकर्मियों ने खुशी जाहिर की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

  पंचायत संचालनालय ने 28 फरवरी को फरमान जारी कर प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मियों को होली के पहले फरवरी महीने का भुगतान देने का एलान किया है। संचालक तारण प्रकाश सिन्हा के फरमान के बाद शिक्षाकर्मियोंं में भारी खुशी है। संचालक ने दो लाइन के फरमान में कहा है कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होली के पहले शिक्षाकर्मियों का भुगतान सुनिश्चित करें।

                            शिक्षाकर्मी मोर्चा संंचालक संचालक संजय शर्मा ने संचालक के आदेश का स्वागत किया है। संजय ने बताया कि व्यक्तिगत और अन्य शिक्षाकर्मी साथियों ने संचालक तारण प्रकाश सिन्हा से होली के पहले फरवरी महीने का वेतन देने की मांग की थी। प्रशासन ने मांग को गंभीरता से लिया है। अब  सभी शिक्षाकर्मी साथी होली का आनंद बिना तनाव के लेंगे।

close