सैंकड़ों की संख्या में कलेक्टर दरबार पहुंचे भदौरा के लोग…बताया सांस लेना हुआ मुश्किल..लगाए रसूखदार पर लगाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—ग्राम पंचायत भदौरा और आसपास के ग्रामीण सैकड़ों की संख्या में ठेकेदार के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जनदर्शन में पहुंचकर गांव की महिलाएं और पुरूषों ने निवेदन किया कि क्षेत्र से हॉट मिक्स प्लांट को तत्काल हटाया जाए। इसके पहले भी अक्टूबर में जिला प्रशासन से डामर प्लाट को हटाए जाने की माग की थी। बावजूद इसके प्लांट और ठेकेदार अतुल शुक्ला के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहींं की गयी। ग्रामीणों की अगुरवाई कर रहे कांग्रेस नेता अरविन्द लहरिया ने बताया कि शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं होने की सूरत में अतुल शुक्ला का आतंक बढ़ गया है। अवैध रूप से चूना पत्थर का उत्खनन भी शुरू कर दिया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         युवा कांग्रेस नेता अरविन्द लहरिया की अगुवाई में ग्राम पंंचायत भदौरा और आस पास  गांव के सैकड़ों महिला और पुरूषों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। जनदर्शन में पहुंचकर ग्रामीणों ने रसूखदार ठेकेदार अतुल शुक्ला के हाट मिक्स प्लांट बन्द किये जाने की गुहार लगाई। अरविन्द लहरिया ने बताया कि अक्टूबर 2017 में भी ग्रामीणों ने हाट प्लान्ट मिक्स के खिलाफ शिकायत की थी। बावजूद इसके जिला प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। लहरिया ने बताया कि हाट प्लान्ट से भदौरा समेत आस पास गांव के लोग बहुत परेशान हैं। सांस लेना मुश्किल हो गया है। तालाब का पानी भी प्रदुषित हो गया है। खड़ी फसल बरबाद हो रही हैं। लोग संक्रामक बीमारी से परेशान है।

लहरिया समेत गांव के अन्य जागरूक लोगों ने बताया कि हाट मिक्स प्लांट लगाने से पहले पंचायत से एनओसी भी नहीं लिया गया है। अतुल शुक्ला धमकी देकर प्लांट चला रहा है। शिकायत की बात पर कहता है कि जो करना है कर लो। जबकि पिछली बार मामले की शिकायत क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक से भी हुई थी। बावजूद इसके रसूखदार ठेकेदार के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई।

अरविन्द के अनुसार शिकायत के बाद भी प्लान्ट आज भी चल रहा है। कार्रवाई नहीं होने से अतुल शुक्ला का मन बढ़ गया है। अब तो अवैध रूप से चूना पत्थर का भी उत्खनन कर रहा है। जिला प्रशासन को शिकायत पत्र देने के बाद बताया कि प्लांट और अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की सूरत में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

close