ऑफिस में लोकायुक्त पर चाकू से हमला, गंभीर हालात में भर्ती

Shri Mi
1 Min Read

Bengaluru, Person Stabbed, Lokayukta, Bengaluru, Accused, Custody, Custody Karnataka Home Minister Ramalinga Reddy,बेंगलुरू।कर्नाटक के बेंगलुरू में लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी पर उनके ऑफिस में एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।राज्य के गृहमंत्री रामालिंगा रेड्डी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त पर हमला करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।हमले में घायल लोकायुक्त को गंभीर हालत में माल्या हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।आरोपी की पहचान प्राथमिक तौर पर तेजस शर्मा के रूप में की गई है। हालांकि आरोपी ने यह हमला क्यों किया इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।शेट्टी कर्नाटक हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज हैं। बीते साल जनवरी में उन्होंने लोकायुक्त का पदभार संभाला था।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार जब लोकायुक्त वी विश्वनाथ शेट्टी अपने ऑफिस में काम कर रहे थे, उसी वक्त उनसे मिलने के बहाने तेजस पहुंचा। अचानक ही युवक ने लोकायु्क्त पर चाकू से हमला कर दिया।लोकायुक्त की हालत गंभीर बनी हूई है, और उनका हॉस्पिटल में इलाज जारी है।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लोकायुक्त से मिलने माल्या हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close