महिला कांग्रेस चलाएगी सैनेटरी नैपकीन अभियान..अध्यक्षा ने बताया..घर घर जाएंगी महिला कार्यकर्ता

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— महिला कांग्रेस नेत्रियोंं ने सेनेटरी नैपकिन अभियान चलाने का फैसला किया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला नेत्रियों को जिला अध्यक्ष अनीता लव्हात्रे ने बताया कि स्वस्थ्य महिलाएं ही स्वस्थ्य समाज बनाती है। इसके लिए की एक एक कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बीच पहुंचकर जागरूक करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जिला कांग्रेस महिला संगठन ने सेनेटरी नैपकिन अभियान चलाने का फैसला किया। जिला महिला कमेटी अध्यक्ष अनिता लव्हात्रे ने बताया कि स्वस्थ्य रहकर ही स्वस्थ्य समाज की कल्पना की जा सकती है। देश के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है।

             लव्हात्रे ने कहा कि महिलाए लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को महसूस किया जा सकता है। देश की आधी आवादी महिलाओं की है। बावजूद इसके महिलाएं स्वास्थ्य को लेकर हमेशा लापरवाह नजर आती हैं। जब महिलाए स्वस्थ्य नहीं रहेंगी परिवार समाज और देश का विकास अधूरा होगा।

                        अनिता लव्हात्रे ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की एक एक महिलाएं महिलाओं के बीच जाएं। सैनेटरी नैपकीन के महत्व पर प्रकाश डालें।

close