CM करेंगे वर्किंग वूमेन ह़ॉस्टल का लोकार्पण…कमिश्नर ने बताया…रिकार्ड समय में तैयार हुई 3.5 करोड़ की योजना

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— प्रदेश के मुखिया डॉ.रमन सिंह 12 मार्च को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मंथन सभागार में संभागीय अधिकारियों की बैठक लेेंगे। इस दौरान विकास कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेंगे। सरकारी कामकाज के अलावा मुख्यमंत्री शहर में कई लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर बिलासपुर वासियों को सौगात भी देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       बिलासपुर निगम कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने बताय कि मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह 12 मार्च को बिलासपुर प्रवास के दौरान बृहस्पति बाजार में नविनिर्मित वर्किंग वूमेन हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री  अमर अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

                                   सौमिल रंजन ने जानकारी देते हुए कहा कि सर्वसुविधायुक्त वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण 3.5 करोड़ रु की लागत से किया गया है। हास्टल में एक साथ 120 कामक़ाज़ी महिलाओं की सुविधा है। सर्वसुविधायुक्त हॉसटल में तीन बड़े डाइनिंग हॉल, मनोरंजन हॉल और वाई पाई की सुविधा है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा 200 से अधिक वाहनों की पार्किंग की विशेष सुविधा भी है।

                               निगम कमिश्नर के अनुसार भवन का निर्माण कामक़ाज़ी महिलाओं को शहर के हृदय स्थल में सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधा के लिए किया गया है। यहां कामकाजी महिलाओं को नाम मात्र के शुल्क में सर्वसुविधायुक्त और रहवास की सुविधा होगी। भवन के ठीक सामने अवैध निर्माण को हटाकर नगर निगम ने नया उद्यान विकसित किया। निश्चित रूप से वर्किंंग वूमेन हास्टल ‘हमर बिलासपुर’ योजना की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

                                                          चौबे ने बताया कि सरकार ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल योजना को अनुमति दी थी। लेकिन सबसे पहले बिलासपुर में योजनाबद्ध तरीके से वर्किंग वूमेन हॉस्टल को पूरा किया गया है।

close