ठीक से नहींं हुई सिवरेज की मानिटरिंग…सिंंहदेव ने कहा…CM जीत की नहीं, जोगी की हार का बयान दिया था

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—विकास की दौड़ में रायपुर से बिलासपुर बहुत पीछे है। यूपीए सरकार के समय केन्द्र से रायपुर के विकास के लिए भरपूर राशि मिली। बिलासपुर की जनता सिवरेज प्रोजेक्ट से बहुत परेशान है। मैं रमन सिंह के प्रति साफ्ट हैण्डल नही हूं। ना ही मैने रमन सिंह को जोगी को जीतने  की बात कही थी। मीडिया ने बयान को कुछ ऐसा चलाया कि जैसे मैने रमन सिंंह का पक्ष लिया हूं। इस बार कांग्रेस जनता के सहयोग से घोषणा पत्र बनाएगी। ठीक चुनाव से पहले जनता का घोषणा पत्र सामने आ जा जाएगा। पिछले दो दिनों में कुल 62 कार्यक्रमों मे हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा के प्रति असंतोष जमकर देखने को मिला। लेकिन हमने घोषणा पत्र के लिए लोगों से सुझाव मांगा। बिलासपुर की तर्ज पर मैं प्रदेश के 27 जिलों के जनता से मिलुगा। लोगों से सुझाव मांगुगा। यह बातें नेता प्रतिपक्ष टीएस.सिंंहदेव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

                  प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में टीएस सिंह देव ने बताया कि कांग्रेस ने फैसला किया है कि जनता ही घोषणा पत्र बनाएगी। बिलासपुर की जनता से पिछले दो दिनों में संवाद किया। आने वाले 27 जिलों में सीधे संवाद का दौर चलेगा। जनता के सुझावों को कांग्रेस पार्टी चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

                    पिछले दो दिनों में समझ में आया होगा कि संगठन बूथ स्तर पर बहुत कमजोर है…जवाब में टीएस ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। कम समय में बहुत लोगों से मिलने का अवसर मिला। ऐसा मजबूत संगठन के कारण ही हुआ है। लेकिन संगठन को बूथ स्तर पर बेहतर बनाया जाएगा।

                                                                            सिंहदेव ने बताया कि यद्यपि मामले को सिक्रेट रखने का प्रयास किया गया । लेकिन पत्रकारों से कुछ भी छिपाकर रखना मुश्किल है। मैं करीब 62 विभिन्न संगठनों और लोगों से मिला। बहुत कुछ घोषणा पत्र के लिए हासिल किया। शिक्षाकर्मियों ने अपना दर्द बताया। पत्रकारों की अपनी पीड़ा है। व्यापारियों के अपने तर्क हैं। सब्जी विक्रेताओ,आटोसंघ और दिहाड़ी मजदूरों के साथ रिक्शाचालकों के अपने दर्द हैं। जिन पर किसी का ध्यान नहीं गया। किसानों से भी मिलने का अवसर मिला। उनकी बातों को गंभीरता से लिए  जाने की जरूरत है।

                      सवाल एक सवाल के जबाव में सिंहदेव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को अरविन्द केजरीवाल से खतरा नहीं है। पार्टी को जिससे था उसे बाहर का रास्ता का दिखा दिया गया है। प्रदेश के ऑंखफोड़वा कांड,धान घोटाला,झीरम कांड,नसबंदी कांड जैसे हरेक ज्वलंत मुद्दों को कांग्रेस ने जनता की बीच लाया है। कांग्रेस ने साधारण लोगों की बीच मेहनत की है…चुनाव में मेहनत का फल मिलेगा।  टीएस ने कहा कि कांग्रेस ने प्रत्येक पंचवर्षीय कार्यकाल में प्रदर्शन को बेहतर किया है और अब रमन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।  पिछले 15 साल में भले ही रमन सरकार कई मुद्दों पर लोगों की दिल जीतने की कोशिश की हो लेकिन क्रियान्वयन स्तर पर यह सरकार बिल्कुल फेल है ।

                          विकास की दौड़ में बिलासपुर रायपुर से पिछडने का कारण क्या है। सिंंहदेव ने बताया कि जवाहर अर्बन शहरी विकास योजना के तहत रायपुर को भरपूर पैसा मिला। शहर का बेहतर विकास हुआ। बिलासपुर को सिवरेज प्रोजेक्ट का तोहफा मिला। लेकिन भ्रमण के दौरान पाया कि जनता में सिवरेज के प्रति भयंकर आक्रोश है। सिवरेज के फेल होने की मुख्य वजह ठीक से मानिटरिंग नहीं होना है।

                              युवाओं को चुनाव में कितनी तरजीह दी जाएगी। घोषणा पत्र के बिन्दु क्या-क्या होंगे। टीेस सिंहदेव ने बताया कि युवाओं को  चुनाव में भरपूर हिस्सेदारी मिलेगी। कितना बिन्दु  होगा बताना तो मुश्किल है लेकिन सभी विषयों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। ठीक समय पर प्रकाशित भी किया जाएगा।

            आखिर सीएमाल पर  के प्रति बहुत नरम क्यों है के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा ऐसा कुछ नहीं है। मैने कबी नहीं कहा कि राजनांदगांव से रमन सिंह जीतेंगे। बल्कि जोगी की हार होगी..कुछ ऐसा बयान दिया था। इसकी वजह भी है। लेकिन मीडिया ने अर्थ गलत निकाल लिया। मैं सीएम के प्रति साफ्ट हैण्डल हूंं..ऐसी बात नहीं है।

पत्रकार वार्ता के दौरान जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शैलेश पाण्डेय, शैलेन्द्र जायसवाल,शेख नजरूद्दीन,प्ंकज सिंह,आशीष अवस्थी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

close