ग्रिल तोड़कर 50 हजार की चोरी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— भारतीय नगर स्थित मजस्जिद के पास एक घर में बीती रात एक सूने मकान में ग्रिल तोड़कर अज्ञात चोरों ने सूने मकान में हजारों के सामान और नगद पर हाथ साफ किया। बताया जा रहा है कि उस समय वह परिवार घर पर नहीं था। देर रात रिमझिम बारिश के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन घर पहुंचने के बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट लिखाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   बीती रात रिमझिम और मुसलाधार बारिश के दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने भारतीय नगर स्थित मस्जिद के पास एक सूने मकान को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि उस घर में कोई नहीं था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उस समय परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर गये हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने ग्रिल तोड़कर घर के अन्दर करीब 90 हजार से अधिक सामान और नगद को पार कर दिया।

                         जानकारी मिलने पर दूसरे दिन पीड़ित परिवार ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। बहरहाल पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच की बात कह रही है।

close