नए जिला कांग्रेस अध्यक्ष का आतिशी स्वागत,निकाली सम्मान रैली

Shri Mi
2 Min Read

मुंगेली(आकाश दत्त मिश्रा)- नवनियुक्त मुंगेली जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पात्रे और नगर अध्यक्ष रोहित शुक्ला के सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी ने भव्य सम्मान रैली का आयोजन किया और धुमाल बैंड आतिशबाजी के साथ नगर भ्रमण करते हुए अपने पदाधिकारी का सम्मान किया। कांग्रेस के इस आतिशी कार्यक्रम से मुंगेली में कॉंग्रेस लम्बे समय के बाद रिचार्ज नज़र आयी। यूथ कांग्रेस के युवाओं के जोश और आतिशी स्वागत तैयारी से मुंगेली शहर कांग्रेसी नारो से सराबोर हो गया। इस सम्मान रैली में कॉंग्रेस पदाधिकारियों का पूरे जिलेवासियों ने फूल माला और मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया, इस अवसर पर श्याम जयसवाल पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली, , दुर्गा बघेल, अनिल सोनी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,राजेन्द्र शुक्ला पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ,हिमेन्द्र गोस्वामी प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ, रूपलाल कोसरे प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ ,स्वतंत्र मिश्रा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी , जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा दुर्गा बघेल ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनू चंद्राकर, सागर सिंह बैस , सुखनंदन घुमसरे, रामशरण खांडे , मायारानी सिंह, नितेश पाठक, जागेश्वरी वर्मा, मेंनकुमार भार्गव, राकेश तिवारी, अरविंद वैष्णव, संजय जायसवाल , एजाज खोखर, सोम वर्मा, घनश्याम जोशी, कौशल क्षत्रिय, संजय यादव, त्रिलोक कोसले, शिमाशु दुबे, देवी जायसवाल, भागवत साहू समेत कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close