अब कांग्रेसी भी करेंगे पदयात्रा…बैठक में वरिष्ठ नेताओं का फैसला….21 मार्च को करेंगे यात्रा का आगाज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—जिला कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि शहर में कांग्रेस नेता पदयात्रा करेंगे। 21 मार्च को पदयात्रा 34 और 29 वार्ड से शुरू होकर नगर के एक एक वार्ड में किया जाएगा। पदयात्रा महात्मा गांधी के आशीर्वाद और मल्यार्पण के बाद शुरू होगा। इसमें जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पदयात्रा का फैसला जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आज लिया गया। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र बोलर ने की। इस दौरान वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल, विजय पांडेय,शेख गफ्फार,राजेश पांडेय,एस पी चतुर्वेदी,महेश दुबे,रविन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                बैठकमें तय किया कि नव वर्ष के बाद नवरात्रि के चौथे दिन 21 मार्च से महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर वार्ड  34 और 29 से पदयात्रा प्रारम्भ कर सभी वार्डो में जाएंगे।  नरेन्द्र बोलर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान भाजपा की विफलता और स्थानीय विधायक की कथनी और करनी को उजागर किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के सामने भाजपा सरकार की लोक लुभावन घोषणाओं की पोल भी खोलेंगे।

                          बैठक में कांग्रेसियों ने बस्तर में नक्सली हमले की निंदा की। कांग्रेसियों ने कहा कि जवान शहीद हो रहे हैं। लेकिन भाजपा के नेता ढोल ताशा बजाकर ,गुलाल उ़ड़ा रहे हैं,फटाका फोड़ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पदयात्रा में सभी पदाधिकारियों को शामिल होना अनिवार्य है। नरेन्द्र बोलर ने कहा कि पदयात्रा सभी वार्डो में अलग अलग चलेगी ।

                            विजय केशरवानी,शेख नजीरुद्दीन,एल एन राव ,सीमा पांडेय,अनिता लव्हतरे,विनोद साहू ,तैय्यब हुसैन,शिवा नायडू,ज़वेद मेमन,सीमा सोनीशिवा मिश्रा,बद्री जायसवाल समेत सभी पार्षद और कांग्रेस विंंग के बड़े नेता बैठक में मौजूद थे।

close