रायपुर।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसरो की नई पदस्थपना आदेश जारी किए है।जिसके अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव विकासशील को डेपुटेशन पर रिलीव कर उनके स्थान पर गौरव द्विवेदी को स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अब विकासशील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद का जिम्मा संभालेंगे।वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव एम गीता को प्रशासनिक अकादमी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा विकासशील के पास जो सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव थे।यह प्रभार खाद्य विभाग की प्रमुख सचिव रिचा शर्मा एडिशनल चार्ज के रूप में देखेंगी।
[wds id=”14″]
Join Our WhatsApp Group Join Now