आप नेताओं ने किया एप्स लांच…कहा…चुनाव में उतारेंगे प्रत्य़ाशी….पंजाब मामले में जवाब…अपनों को नाराज होने का हक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— आम आदमी पार्टी ने आज प्रेस क्लब में पार्टी का एप्स लांच किया। एप्स का नाम आम आदमी पार्टी बिलासपुर है। इस दौरान पार्टी के मध्य संगठन प्रभारी सूरज उपाध्याय और प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेन्द्र दुग्गड़ ने पत्रकारों के सामने एप्स के उद्देश्य और चुनाव में पार्टी की भूमिका को रखा। दोनों नेताओं ने सवालों का जवाब भी दिए। नेताओं ने आम आदमी पार्टी के दूसरे चरण के संकल्प यात्रा के बारे में भी बताया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   प्रेस क्लब बिलासपुर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री और व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी एप्स का लोकार्पण किया। प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भाजपा और कांग्रेस मिलकर निशाना बना रहे हैं। लेकिन दिल्ली की जनता सब समझ रही है।  केजरीवाल को केन्द्र सरकार काम नहीं करने दे रही है। बावजूद इसके दिल्ली में आज बिजली पानी,स्वास्थ्य को लेकर जितना काम केजरीवाल ने किया है उतना काम आज तक ना तो कांग्रेस पार्टी ने की और ना ही भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने ही किया है। संगठन मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के जिन  निर्णयो का विरोध कर भाजपा की सरकार केन्द्र में बनी। उन्ही निर्णयों को देश पर थोपा जा रहा है। अरविन्द केजरीवाल ने रायपुर में ठीक ही कहा कि कांग्रेस भाजपा की गोद में बैठी है।

              संगठन मंत्री उपाध्याय के अनुसार केन्द्र में चार साल से भाजपा की सरकार है। वादे के अनुसार ना तो महंगाई कम हुई और ना ही गरीबों को राहत मिली है। 51 प्रतिशत एफडीआई का विरोध करने वाली पार्टी ने 100 प्रतिशत एफडीआई मंजूरी दी  है। लेकिन कांग्रेस ने विरोध नहीं किया है। सवाल का जवाब देते हुए उपाध्याय ने कहा कि इस बार प्रदेश के सभी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी उतरेंगे।  उन्होने यह भी कहा कि अजीब बात है कि दिल्ली में बिजली नहीं बनती लेकिन सस्ती है।छत्तीसगढ़ को पावर हब कहा जाता है लेकिन जनता को दो से तीन गुना बिजली उपभोग का भुगतान करना होता है।

                                आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र दुग्गड़ ने आम जीवन पर जीएसटी के प्रभाव के बारे में बताया। दुग्गड ने कहा कि जीएसटी से ना केवल आम जनता बल्कि व्यापारी वर्ग भी परेशान है। महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। सवाल के जवाब में बताया कि गुजरात चुनाव में जीएसटी स्लैब में परिवर्तन किया गया। इसके बाद व्यापारियों ने भाजपा को जिता दिया। बावजूद इसके अभी भी जीएसटी से ना केवल व्यापारी बल्कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। आम आदमी पार्टी सरकार बनाएंगी और करो में आमुल चूल परिवर्तन भी करेगी। नरेन्द्र दुग्गड़ ने भाजपा सरकार पर घोटाला का भी आरोप लगाया। दुग्गड़ ने अरविन्द केजरीवाल के माफी के सवाल पर नाराज आप विधायकों की नाराजगी पर कहा कि अपनों को रूठने और मानने का अधिकार है। भगवंत मान समेत सभी विधायकों को मना लिया जाएगा।

     बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंग ने बताया कि बदलबों छत्तीसगढ़ अभियान के दूसरा चरण की जानकारी दी। उन्होने बताया कि आम आदमी पार्टी का बदलबो छत्तीसगढ़ अभियान 23 मार्च से शुरू होकर 23 अप्रैल तक चलेगा। यात्रा का शुभारम्भ शहीद ए आजम भगत सिंह चौक से 23 मार्च को शुरू होगी। अभियान के अंत में 23 अप्रैल को अंबिकापुर में आप के राष्ट्रीय नेता गोपाल राय विशाल सभा को संबोधित करेंगे। इस बीच आम आदमी पार्टी  कार्यकर्ता गांव गांव घर घर जाकर जनता से संपर्क करेंगे। पार्टी के उद्देश्यों को जनता के सामने रखेंगे। छत्तीसगढ़  सरकार की नीतियों की पोल भी खोलेंगे। जसबीर ने बताया कि बेशक आम आदमी पार्टी की पहुंच अभी गांव तक नहीं है। बावजूद इसके जनता से आप कार्यकर्ता  घर घर जाकर जुड़ेंगे और दिल्ली में किये कार्यो को सामने रखेंगे।

             प्रेस क्लब पदाधिकारियों के साथ पार्टी नेताओं ने एप्स लांच किया। जसबीर सिंह ने बताया आप कार्यकर्ता गांव गांव और शहर जाकर एप्स की जानकारी देंगे। लोगों को अपनी समस्याओं को एप्स में भेजने को कहेंगे। जनता की परेशानियों को शासन और प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। समस्या के निराकरण नहीं होने पर आंदोलन भी किया जाएगा।  इस दौरान आप नेत्री प्रियंका शुक्ला भी मौजूद थीं।

Share This Article
close