भाजपा वॉल पेन्टिंग से छेड़छाड़…पेन्टरों ने बताया…बिगाड़ने पर 500 रूपए की रोजी..एल्डरमैन ने कहा-कितना गिरेंगे कांग्रेसी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर– भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाल पेन्टिंग से छेड़छाड़ करते दो लोगों को पकड़कर  सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया है। भाजपा नेता के अनुसार दोनों पेन्टर भाजपा के वाल पेटिंग से छेड़छाड़ करते हुए पाए गये हैं। पुलिस पूछताछ में दोनो पेन्टर ने बताया कि बिट्टू और बन्टू ने वाल पेन्टिंग में क्यों शब्द लिखने को कहा था। दोनों के अनुसार बिट्टू और बन्टू ने भाजपा के वाल पेंटिंग के आगे या पीछे क्यों लिखने के लिए प्रतिदिन पांच सौ रूपए देने को कहा है। लिखित शिकायत के बाद दोनों पेन्टरों को पुलिस ने थाने में बैठाकर रखा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सिविल लाइन पुलिस जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं ने निकाय मंत्री के वाल पेन्टिंग से छेड़छाड़ के दोषियों को पकड़ा है। दोनो को भाजपा के चुनाव चिन्ह और वाल पेन्टिंग के आगे या पीछे क्यों लिखने को कहा गया था। पकड़े गए दोनों पेन्टरों के नाम बसंत पटेल और ज्योति राव है। दोनो पेन्टिंग का काम करते है।

                           पुलिस पूछताछ के दौरान बंसत और ज्योति ने लिखित में बताया कि रविवार को सकरी स्थित एक हाटल में बिट्टू बाजपेयी और बन्टू नाम के दो लोग मिले। बन्टू और बिट्टू ने कहा कि जहां भी भाजपा की वाल पेन्टिंग हैं उसके आगे या पीछे क्यों लिखना है। दोनों ने  कहा कि क्यों लिखने पर प्रतिदिन पांच सौ रूपए रोजी देंगे। हम लोग गणेश चौक और 27 खोली में कुछ वाल पेन्टिंग से छेड़छाड़ की। इसी बीच रमेश जायसवाल ने पकड़ लिया। उन्होने छेड़छाड़ करने से मना किया और बिगाड़़ी गई वाल पेन्टिंग को सुधारने को कहा।  अभी तक करीब सात से दस भाजपा के वाल पेन्टिंग को बिगाड़ा़ है।

                           दोनों ने बताया कि हम लोग गरीब हैं। पांच सौ रूपए की लालच में वाल पेन्टिंग के सामने क्यों लिखा है। हमारी किसी से दुश्मनी भी नहीं है।

कांग्रेस की घटिया हरकत

                    भाजपा नेता और एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने बताया कि अब कांग्रेस के पास बिगाड़ने के अलावा कुछ काम भी नहीं रह गया है। हमने पढ़ा है कि खाली दिमाग शैतान का होता है। कांग्रेस के पास जब काम नहीं है तो अपना खाली दिमाग वाल पेन्टिंग से खिलवाड़ करने में खर्च कर रहे हैं। मालूम होना चाहिए कि वालपेन्टिंग से छेड़छाड़ करने से कांग्रेसियों को कुछ  हासिल नहीं होना है ।बिलासपुर की जनता ने अमर अग्रवाल को दिल में बैठाया है। इसे पदयात्रा के दौरान मिल रहे जनता के प्यार को देखकर महसूस किया जा सकता है।  जब कांग्रेसियों को कुछ नहीं मिला तो खंभा नोचना शुरू कर  दिया है। बेचारे दो गरीब भोले भाले पेन्टरों को फंसा दिया है।

          मनीष ने कहा कि दरअसल लोगों को फंसाना और परेशना करना ही कांग्रेस का काम है। लेकिन गरीबों के कंधे का इस्तेमाल ठीक नहीं । कांग्रेस को कौन समझाए वाल पेन्टिंग से छेड़छाड़ करने से नहीं बल्कि जनता के दिल में स्थान बनाने से जीत मिलती है। लेकिन दिल में स्थान बनाने से पहले जनता का विश्वास जीतना होता है। जो कांग्रेस के बस की बात नहीं है। क्योंकि जनता के दिल में अमर अग्रवाल है।

Share This Article
close