93 फीसदी लोगों ने कहा-केजरीवाल को बाहर करो,माफीनामा के बाद आया सर्वे का सच

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

नई दिल्ली-अपनी नीतियों और फैसलों से विवादों को जन्म देने वाले दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सर्वे चौंकाने वाला आया है। ऑनलाइन कराए गए इस सर्वे में 93 फीसद लोगों ने केजरीवाल को पार्टी से बाहर निकालने को कहा है। सर्वे में 11 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। सर्वे कपिल मिश्रा ने कराया था।आप के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर पूछा था कि क्या झूठ बोलने, वोटर्स और कार्यकताओं के साथ चीटिंग करने वाले केजरीवाल को आम आदमी पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए। सर्वे को शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम को पांच बजे तक चला। कपिल ने कहा सर्वे चौंकाने वाला आया है। लोग केजरीवाल का खेल समझ चुके हैं। बहुत जल्द यह खेल समाप्त होने वाला है।
[wds id=”14″]

Join Our WhatsApp Group Join Now

मालूम हो कि आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नशा तस्करी के आरोप में शिरोमणि अकाली दल महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगे जाने पर पंजाब आप नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर है। केजरीवाल ने वीडियो में सारा ठीकरा आप पंजाब टीम पर फोड़ा है।  इधर तीन चार दिन बाद केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और उनके बेटे से अरविन्द केजरीवाल की माफी ने पार्टी के अन्दर आग में घी काम किया है।

Share This Article
close