बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने जनता के बीच साइबर क्राइम के प्रति जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। जनजागरण अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। मंगलवार को जनजागरण अभियान के पहले चरण में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर दीपांशु काबरा और पुलिस अधीक्षक आरिफ़ एच॰ शेख़ ने साइबर जागृति कार्यक्रम का उद्घाटन,किया। इस दौरान आलाधिकारियों ने कहा कि बिलासपुर के लोग अब बनेंगे स्मार्ट नागरिक।
बिलासपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा और पुलिस कप्तान आरिफ हुसैन शेख ने मगलवार को साइबर जागृति कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ज़िले के नागरिकों को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने दो चरणों में विशेष जन जागरण अभियान का शंख नाद किया। दीपांशु काबरा और आरिफ एच.शेख ने बताया कि दिनों दिन साइबर क्राइम का ग्राफ बढ रहा है। समाधान से ज्यादा समस्याएं देखने और सुनने को मिल रही है। सभी समस्याओं को पुलिस और जनता मिलकर दूर करेगी।
पुलिस के अालाधिकारिोंयो ने बताया कि विभिन्न प्रकार की ठगी समेत कई प्रकार की साइबर अपराध से बचाने के लिए बिलासपुर ज़िले में साइबर जागृति कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज दीपांशु काबरा और पुलिस अधीक्षक आरिफ़ एच शेख़ ने साइबर जागृति पोस्टर का अनावरण किया। इस दौरान एडिश्नल एसपी ग्रमीण अर्चना झा भी विशेष रूप से मौजूद थीं। उन्होने भी पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में शिरकत कर जन जागरण अभियान को सफल बनाने का एलान किया।
अर्चना झा ने बताया कि पोस्टर को स्कूल ,कॉलेजों ,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ग्राम पंचायत भवनो समेत सभी सार्वजनिक स्थानों में लगाए जाएंगे । इसके अलावा लम्बी दूरी की बसों के साथ सिटी बसों और ऑटो में भी विशेष अभियान चलाकार पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। पोस्टर के माध्यम से बिलासपुर के नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान के दूसरे चरण में विभिन्न गावों, स्कूलोंि और कालेजों में जाकर प्रेज़ेंटेशन दिया जाएगा। छात्र छात्राओं और जनसामान्य के बीच पाम्पलेट का वितरण किया जाएगा। साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।