राज बब्बर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Shri Mi
1 Min Read

नईदिल्ली।राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।पार्टी सूत्रों की माने तो करीब दो महीने पहले ही राज बब्बर प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना चाहते थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में ही रहना चाहते हैं जिससे कि देश भर में घूमकर पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकें।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान भी उनके इस प्रस्ताव से सहमत दिख रही है, हालांकि वह नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक अपना काम करते रहेंगे।सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किसी ब्राह्मण नेता पर दांव लगा सकती है। इस पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का नाम चर्चा में है।

वहीं पूर्व सांसद राजेश मिश्रा और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नामों को लेकर अंदरखाने में चर्चा जारी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close