हड़ताल में शामिल 100 आँगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त

Chief Editor
1 Min Read

राजनांदगांव । छत्तसीगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकायें अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जिससे कई जगह पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताला लटक गया है। इस वजह से बच्चों को वहां से आहार नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सिलसिले में राजनांदगांव जिले की 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओँ को बर्खास्त किए जाने की खबर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के हड़ताल में रहने से भोजन के अधिकार का उल्लंघन होने के चलते कलेक्टर भीम सिंह ने 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त कार्यकर्ताओं में अंबागढ़ चौकी की 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजनांदगांव ग्रामीण की 10, राजनांदगांव शहरी की 9, खैरागढ़ की 16, डोंगरगांव की 12, छुरिया की 8, छुईखदान की 23 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल है।

close