भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जलाया पुतला..देखती रह गयी पुलिस..जोगी नेताओं ने कहा.माफी मांगे..अन्यथा विरोध झेंले

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—-चौकस पुलिस व्यवस्था के बीच जनता कांग्रेस नेताओं ने कमिश्नर कार्यालय से जंद कदम दूर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पुतला जलाया। जोगी समर्थकों ने सरकार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा और नारबेजी की। पुतला दहन कार्यक्रम की अगुवाई समीर अहमद और जीतू ठाकुर कीने की। पुतला दहन के दौरान जोगी पार्टी से बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने समाधान शिविर  पर निशाना साधा। समीर और बबला ने कहा कि जहां भी शासन के कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि  भाजपा प्रदेश होंगे…जनता काँग्रेस नेता पुरजोर विरोध करेंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनता कांग्रेस के नेताओं ने समीर अहमद और जीतू ठाकुर की अगुवाई में आई जी कार्यालय से चंद कदम दूर मुख्य मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाया। प्रदेश सरकार और धरमलाल कौशिक के खिलाफ जोगी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। समीर अहमद ने बताया कि बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत किरना में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधानसभा सियाराम को भी बुलाया गया। विधायक सियाराम कौशिक ने सभा को संबोधित किया। पंडाल में मौजूद जनता को सियाराम ने बताया कि किस तरह सरकारी योजनाओं में बंदरबाट और भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। इस बीच भ्रष्टाचार की पोल खुलते देख अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशक ने सियाराम को भलाबुरा कहना शुरू कर दिया। विधायक के खिलाफ अपमान सूचक शब्दों को प्रयोग किया गया। जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता पूर्व विधानसबा अध्यक्ष के साथ किये गए व्यवहार से आक्रोशित हैं।

                                  जनता कांग्रेस प्रदेश सचिव जीतू ठाकुर ने बताया कि समाधान शिविर में विधायक सियाराम कौशिक के बातों को जनता ने समर्थन किया। जनता से समर्थन मिलते देख मंच पर मौजूद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने आपा खो दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से जनता के सामने ही सियाराम कौशिक के साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारियों ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का साथ दिया। जीतू ने बताया कि मंच से विधायक को अपमानित किया गया। जनता कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को सियाराम से माफी मांगे। अन्यथा प्रदेश के कोने कोने में धरमलाल कौशिक के कार्यक्रम का विरोध किया जाएगा।

                         बिलासपुर विधानसभा जनता कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश साहू ने भी प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा। बृजेश ने कहा कि जनता के चुने हुए जन प्रतिनिधि से खुलेआम दुर्र्व्यवहार विनाश काले विपरीत बुद्धि जैसा है। धरमलाल कौशिक सियाराम की लोकप्रियता से घबरा गए हैं। यही कारण है उन्होने मंच से आपा खो दिया। शिविर में बिल्हा की जनता ने अपने नेता को अपमानित होते हुए देखा। चुनाव में इसका परिणाम भी धरमलाल को मिलेगा।

देखिर में ती रह गयी पुलिस

           पुतला दहन का कार्यक्रम का आयोजन नेहरू चौक में होना था। लेकिन पुलिस ने जनता कांग्रेसियों को मरवाही सदन के पास ही घेर लिया। गांधी चौक में भी पुलिस की चाक चौबंध व्यवस्था देखने को मिली। मौका देखते ही पुलिस की उम्मीद के खिलाफ आईजी कार्यालय से चंद कदम दूर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंक दिया। चंद कदम दूर खड़े पुलिस के जवान दौड़़कर पुतला छीन पाते…इसके पहले जोगी कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला छीने जाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झूमा झटकी हुई। लेकिन पुतला को जलने से  बचाने में पुलिस कामयाब नहीं हो पायी।

                             समीर अहमद और प्रदेश सचिव जीतू ठाकुर ने यह बताया कि जनता कांग्रेस ने पैसला किया है कि शासन के कार्यक्रमों में जहाँ भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा वहां। आयोजन का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

            पुतला दहन कार्यक्रम में विशंभर गुलहरे,शहजादी कुरेशी,सैयद निहाल,गजेंद्र श्रीवास्तव,प्रशांत त्रिपाठी,साजी मैथ्यू,प्रदीप कुर्रे,सुनीता यादव,बबलू जार्ज,विजय दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

close